पोखरी में स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्र असवाल:पोखरी (चमोली)नगर-पंचायत पोखरी ने शहरी विकास निदेशालय के निर्देशानुसार शनिवार को स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गयी, रैली में जीजीआईसी एवं टैगोर चिल्ड्रन एकेडमी पोखरी के विद्यार्थियों ने भाग लिया। नगर पंचायत अध्यक्ष सोहनलाल की अध्यक्षता में आयोजित रैली विनायकधार, डामर,गोल मार्केट बस स्टेशन होते हुए जीजीआईसी में पहुंची और यहां पर सफाई अपनाओ,बीमारी भगा अभियान के तहत जीजीआईसी की छात्राओ से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। जिसमें निधि रावत कक्षा 11व दिव्यांशी ने प्रथम,आरुषि भट्ट द्वितीय व दिया पंत कक्षा 11ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तोनो प्रथम, दिव्यांग व स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओ को पुरस्कार वितरण किया गया। रैली में नगर-पंचायत के पर्यवेक्षक अनुराग रावत, अनिरुद्ध कंडारी सभासदगण एवं सभी पर्यावरण मित्र सम्मलित रहे।

