पोखरी सीएचसी में आयोजित विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 80 लोगो की जांच की गई।

खबर शेयर करें:

पोखरी सीएचसी में आयोजित विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 80 लोगो  की जांच की गई। 
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्र असवाल: 




पोखरी(चमोली)
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोखरी में तीन दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के दूसरे  दिन  मरोजो की जांच विशेषज्ञ डाक्टरो द्वारा विभिन्न रोग के 80 मरीजो की जांच  कर उचित परामर्श दिया। जिसमें    33पुरुष      47 ह।महिलाओ को स्वास्थ्य सेवाएं दी गई है।  शिविर का कार्य प्रभारी चिकित्साधिकारी डा,वैष्णव कृष्णा एवं डा, प्रियम गुप्ता के समन्वय के किया गया है। शिविर में रक्तचाप   के 15रोगियो,   मधुमेह के  25,  ,40 महिलाओ की स्तन कैंसर ,         सर्वाइकल कैंसर        की जांच के अतिरिक्त  , 33 लोगो के मुंह के केन्द्र की जांच की गयी। मातृ एवं  शिशु स्वास्थ्य सेवाओ के अंतर्गत  04गर्भवती महिलाओ की एएनसी  जांच, 22 लाभार्थियो को अटल आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड  निर्गत निर्गत किये गये, 05 किशोरियों    को मासिक धर्म स्वच्छता व पोषक  एवं समुचित देखभाल के विषय मे परामर्श  प्रदानकियागया। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन  कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी स्क्रीनिंग की गयी। तथा विभिन्न  राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमो के संबध जानकारी एवं परामर्श दिया गया।
प्रयोगशाला में हीमोग्लोबिन, एफटी,केएफटी एवं लिपिड प्रोफाइल सहित कुल   56  जांच की गयी।और 13 एक्स-रे भी किए गये।मुख्य चिकित्साधिकारी डा, अभिषेक गुप्ता ने बताया कि  27जुलाई सोमवार को भी विशेषज्ञ शिविर का आयोजन रहेगा। उन्होने पोखरी ब्लॉक के सभी आमजन  से अधिक से अधिक संख्या मे आकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। प्रभारी चिकित्साधिकारी  शिविर में सेवा प्रदान करने वाले सभी विशेषज्ञ चिकित्सको,चिकित्सा अधिकारियो, नर्सिंग अधिकारियो, पैरामेडिकल एवं सहयोगी कर्मचारियो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर के माध्यम से क्षेत्र की जनता को विशेषज्ञ स्वास्थ्य  सेवा स्थानीय स्तर पर कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है।

खबर शेयर करें: