गुरु के मार्ग दर्शन से ही मंजिल प्राप्त की जा सकती है: राजेन्द्र सिंह भण्डारी:
षुष्कर पर्वत न्यूज/ राजेन्द्र असवाल:
पोखरी (चमोली)
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी मे आज छात्र सघ समारोह रगारग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हो गया है प्रसिद्ध लोक गायक गजेन्द्र राणा के लोक गढ़वाली गानो पर खूब झूमे छात्र छात्राएं और दर्शक । छात्र सघ समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल और कालेज की प्राचार्या डॉ रीटा शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजेन्द्र सिंह भण्डारी ने कहा कि गुरुओ के मार्ग दर्शन और आर्शीवाद से ही जीवन मे मंजिल को प्राप्त किया जा सकता है विना इनके मार्ग दर्शन से मंजिल नही मिल सकती है इन्होंने छात्र छात्राओं से कहा कि योग्य प्रशिक्षित और कवालीफाईड प्रोफेसर द्बारा आपको शिक्षा दी जा रही है इस लिए खूब मेहनत और पढाई कर अपने माता पिता के सफनो को साकार कर मंजिल को प्राप्त करो दुनिया मे मेहनत का कोई विकल्प नहीं है विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल ने कहा कि कालेज में पठन पाठन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और छात्र हितो के लिए उनसे जो भी बन पडेगा वह पूरा सहयोग करेगे । कालेज की प्राचार्या डॉ रीटा शर्मा ने कहा कि कालेज में प्रयाप्त मात्रा मे संसाधन और अंग्रेजी विषय के अलावा सभी विषयों के प्राध्यापक मौजूद है इस लिए छात्र छात्राओं की पठन पाठन प्रक्रिया को आगे बडाया जा रहा छात्र संख्या बढाने के लिए कालेज के प्राध्यापकों को क्षेत्र के इंटरमीडिएट और हाईस्कूलों में भेजा जा रहा है जो कालेज मे उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों से उन्हें अवगत करा रहे हैं इस अवसर पर प्रसिद्ध लोक गायक गजेन्द्र राणा ने शानदार गढ़वाली लोक गीतों की प्रस्तुतियां देकर छात्र सघ समारोह को रगीन बना दिया इनके लोक गीतों पुष्पा छोरी पौडी गढ़वाल की ,तेरी भैसी भूकी रैगी लीला घसियारी दैणा होया खोली का गणेश मोरी का नारायण सहित तमाम लोक गीतों की प्रस्तुतियो पर मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि और छात्र छात्राएं खूब झूमे ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल प्राचार्य प्रोफेसर रीटा शर्मा डाक्टर अभय कुमार श्रीवास्तव डाक्टर योगेश प्रसाद भट्ट डा शिवचंद्र रावत डा रेनू सनवाल डाक्टर साजिया सिद्दकी डॉ रेखा चमोली डाक्टर केवलानंद पाडे डाक्टर आयुष बर्तवाल डाक्टर प्रवीण मैठाणी डाक्टर राजेश भट्ट डाक्टर डाक्टर आरती रावत डाक्टर शशि चौहान डाक्टर कीर्ति गिल डाक्टर किरन चौहान डाक्टर डाक्टर स्वेता डाक्टर गणेश भट्ट विक्रम कण्डारी नवनीत सती छात्र सघ अध्यक्ष आकाश चमोला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के छात्र सघ अध्यक्ष अशुल भण्डारी फतेराम सती सत्येन्द्र नेगी अनिल बर्तवाल मानवेन्द्र असवाल दिगम्बर बर्तवाल अनूप रावत सूरज खत्री पार्षद सुमित्रा देवी सहित तमाम क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि अभिभावक प्राध्यापक महाविद्यालय के कर्मचारी और छात्र छात्राएं मौजूद थे । संचालन कुमारी दिया ने किया ।


