बारिश का कहर: जनजीवन अस्त-व्यस्त, क्षेत्र क्षेत्र की सभी सड़के बंद :

खबर शेयर करें:

बारिश का कहर: जनजीवन अस्त-व्यस्त, क्षेत्र की  सभी सड़के बंद :
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:




पोखरी(चमोली)

 बुधवार रात्रि को क्षेत्र में भारी मूसलाधार बारिश से जहां सारा  जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया , वहीं क्षेत्र के सभी सड़को पर मलबा, पत्थर और बोल्डर आने से यातायात ठप हो गया है।  बारिश के कारण  लोग घरों में ही रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के सामने मवेशियों के लिए चारा-पानी की व्यवस्था करना भी कठिन हो गया है।पोखरी–कर्णप्रयाग मोटर मार्ग सुबह मलबा आने से बंद हो गया था, जिसे लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीनों की सहायता से मलबा हटाकर यातायात के लिए खोल दिया।इसके अलावा पोखरी–रुद्रप्रयाग मोटर मार्ग गुनियाला के पास किलोमीटर 50 पर चट्टान टूटने और भारी मलबा आने से बंद है। वहीं पोखरी–गोपेश्वर मोटर मार्ग हापला–देवखाल के निकट मलबा आने से अवरुद्ध बना हुआ है।







भारी बारिश के कारण पोखरी–वल्ली–हरिशंकर मोटर मार्ग, उडामाड़ा–रौता मोटर मार्ग, पोखरी–विशाल–बामनाथ मोटर मार्ग, चमसिल–देवीखेत–त्रिशूला मोटर मार्ग तथा हापला–गुणम–नैल मोटर मार्ग सहित कई अन्य संपर्क मार्ग भी मलबा, पत्थर और क्षतिग्रस्त पुश्तों के कारण बंद पड़े हैं। इससे क्षेत्र में लोगों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई है।  हालांकि लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मोहम्मद तस्दीक उद्दीन  सुबह से ही  अपने  अधिनस्थ कर्मचारियो के साथ क्षतिग्रस्त  सड़को के निरीक्षण  एवं  सड़क  को यातायात के लिए खुलवाने के प्रयासो पर लगे हुए  है। उन्होने बताया कि विभागीय टीम ने सभी अवरुद्ध मार्गों का निरीक्षण कर लिया है। जेसीबी मशीनों के माध्यम से मलबा और पत्थर हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मौसम अनुकूल रहने पर शाम तक अधिकांश मार्गों को यातायात के लिए सुचारु करने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि दो पहहर बाद पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क यातायात के लिए खोल दी गयी है।

खबर शेयर करें: