पोखरी पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली: पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी(चमोली) थाना पोखरी ने गुरुवार को पोखरी- विनायकधार तथा बालिका इंटर कॉलेज पोखरी में युवाओ तथा स्कूली छात्राओ मानव दुर्व्यापार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गयी, तथा किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्य जिसमें किसी भी व्यक्ति का व्यापार करना तथा अनुचित कार्य करवाना आदि बारे में जन जागरूक अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक प्रशांत बिष्ट, दलवीर सिंह नेगी, आरक्षी भरत सिंह टोलिया,ललित मोहन आदि अधिवक्ता श्रवण सती व राधा रानी सम्मिलित रही।