पोखरी पुष्करेश्वर महादेव मंदिर में शिव महापुराण का शुभारंभ:

खबर शेयर करें:

पोखरी पुष्करेश्वर महादेव मंदिर में शिव महापुराण का शुभारंभ:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:





पोखरी(चमोली) 

पुराण प्रसिद्ध  सिद्ध पुष्करेश्वर महादेव मंदिर पोखरी में शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हो गया है। 

मंदिर समिति ,व्यापार मंडल, सेवा इंटरनेशनल के सहयोग से पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भंडारी व उनकी पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी के द्वारा महा शिवपुराण  कथा का सात दिवसीय आयोजन किया जा रहा है।

सेवा इंटरनेशनल व स्थानीय महिलाओ ने ब्यास दीदी कृष्ण  प्रिया को मंदिर तक क्लश यात्रा के स्वागत के कथा स्थल तक लाया गया। सर्व प्रथम दीदी कृष्ण प्रिया ने शिव मंदिर मे पूजा कर जलाभिषेक कर कथा स्थल पर बिराजमान हुए। 

कथा में वेदपाठी ब्राह्मण पंडित  नरेन्द्र प्रसाद चमोला,प्रेम प्रकाश जोशी व अरविंद त्रिपाठी बैठे है।  कथा को वृन्दावन से आयी ब्यास कृष्ण प्रिया ने मंगलाचरण  एवं शिव आरती से किया गया। उन्होंने शिव शिव पुराण के महत्व  एवं श्रवण  का मुख्य रूप से उल्लेख करते हुए  कहा कि जो शिव भक्ति में  लीन  है। उसको साक्षात शिव के दर्शन होते है, कहा कि  शिव एवं पार्वती के के पावन स्वरूप क ध्यान करने से मनुष्य  के पापो का नाम व मोक्ष  को प्राप्त होता है। अवसर पर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, पूर्व जिला-पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी, मंदिर समिति के अध्यक्ष राघवानंद डंगवाल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष बीरेंद्र राणा,सभासद गिरीश किमोठी,प्रशांत पंत एव समस्त सभासद,अमर सिंह रावत,  नगर पंचायत अध्यक्ष सोहनलाल, ईओ बीन बिष्ट, प्रदीप चौहान, लता बर्त्वाल,  जगदीश भट्ट, दिव्या भारती,  बीरेंद्र भंडारी, फतेराम  सती, प्रदीप पुरोहित, भरत सिंह बिष्ट, माहेश्वरी चौधरी, सहित तमाम महिलाएं एवं   पुरुष मौजूद रहे।

खबर शेयर करें: