भक्तो को शिव भक्ति मे ही शिव की शक्ति एवं दर्शन होते है:

खबर शेयर करें:

भक्तो को शिव भक्ति मे ही शिव की  शक्ति  एवं  दर्शन होते है:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्र असवाल:










पोखरी(चमोली) पुष्करेश्वर महादेव पोखरी में शिव महापुराण कथा के द्वितीय दिवस को  कथा प्रारंभ करते हुए कथावाचक दीदी कृष्णा प्रिया ने अपनी अमृत वाणी  से सर्व प्रथम शिव भजन करते हुए वातावरण भक्तिमय बन दिया। कहा कि शिव कथा करने तथा श्रवण करना सबसे बड़ी पूजा होती है। और श्रावण मास को उत्तम  बनना चाहते हे तो रुद्राक्ष साथ में रखकर कथा श्रवण कर मानव का कल्याण होता तथा शिव प्राप्ति  होती है। कहा कि शिव भक्ति में ही शिव शक्ति प्राप्त  होती है। कथा श्रावण के लिए दूर दराज से भी श्रद्घालु पहुंच रहे है, भंडारा लगा हुआ है। 










कथा वाचक ने शिव पुराण मे अपने पुत्र गणेश व कार्तिक की महिमा का वर्णन किया। तथा कहा कि शिव  में बड़ा करुणा का भाव  होता है। कथा में  पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भंडारी, पूर्व जिला-पंचायत अध्यक्ष  रजनी भंडारी, मंदिर समिति के अध्यक्ष राघवानंद डंगवाल, पार्षद गिरीश किमोठी सहित सभी सभासद, इंद्रेश राणा, महिपाल सिंह रावत,झगड सिंह कडारी,गबर सिंह कंडारी, मनोज भंडारी हजारो भक्त मौजूद  रहे।

खबर शेयर करें: