17वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध अवस्था में गौशाला में मिला: पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल: चमोली: जनपद चमोली के विकास पोखरी में गुरुवार को एक 17 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध अवस्था में गौशाला में मिला है। पुलिस ने मृतिका का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में जुट गयी है। एसओ मनोज सिरोला ने जानकारी देते हुए बताया कि कलसिर के ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को पोखरी अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरो ने युवती को मृतक घोषित कर दिया गया । उसके बाद पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । कहा कि मामले में जांच की जा रही है। उन्होने कहा मृतिका के स्वजनो को कहा गया कि उन्हें किशोरी की मौत पर यदि कोई शक संदेह हो तो शीघ्र थाने में तहरीर दे, पुलिस पूरी कार्यवाई के साथ सहायता करेगी।

खबर शेयर करें:

17वर्षीय किशोरी  का शव संदिग्ध अवस्था में गौशाला में मिला:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:







चमोली:
जनपद चमोली के विकास पोखरी में गुरुवार को एक 17 वर्षीय किशोरी का शव  संदिग्ध अवस्था में  गौशाला में मिला है।  पुलिस ने मृतिका का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में जुट गयी है। एसओ मनोज सिरोला ने जानकारी देते हुए बताया कि  कलसिर के ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी  को  पोखरी अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरो ने  युवती को मृतक घोषित कर दिया गया । उसके बाद पुलिस ने पंचनामा कर  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । कहा कि मामले में जांच की जा रही है। उन्होने  कहा मृतिका के स्वजनो  को कहा गया कि उन्हें किशोरी की मौत पर यदि कोई शक संदेह हो तो शीघ्र थाने में तहरीर दे, पुलिस  पूरी कार्यवाई के साथ  सहायता की जायेगी।

खबर शेयर करें: