खन्नी गाँव के दो दर्जन परिवारों पर मंडरा रहा भू धँसाव का खतरा

खबर शेयर करें:

खन्नी  गाँव के दो दर्जन परिवारों पर मंडरा रहा  भू धँसाव का खतरा:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:






चमोली:

 जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी में लगातार हो रही बारिश के कारण  खन्नी गाँव  के ऊपर हो रहे भूधंसाव से दो दर्जन परिवार खौफजदा है। कब क्या हो पड़े इसी दहशत में  है।  विकास खंड मुख्यालय पोखरी से ढाई किमी दूरी पर बसा खन्नी गाँव के ऊपर से लगातार भू धँसाव  हो रहा है जिससे दो दर्जन  ग्रामीण खतरे की जद में आ गये हैं। लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीणों की मुश्कलें और बढा दी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गाँव के ऊपर एक हिस्सा लगातार धंस रहा है। जबकि यहाँ बरसाती पानी की निकासी न होने से वह पानी दरारों के अंदर जा रहा है जिससे कभी भी इसके नीचे बसे परिवारों पर मुसीबतों का कहर टूट सकता है, ऐसे में ग्रामीण रातभर सो नहीं पा रहे हैं और गाँव में भय का माहौल बना हुआ है। 






ग्राम- प्रधान लता देवी की सूचना पर राजस्व उप निरीक्षक  सूरज थपलियाल  गाँव पहुंचे और मौका मुआयना कर उन्होंने ग्रामीणों को घर खाली कर अन्यत्र रहने की सलाह दी किन्तु सरकारी तौर पर कोई राहत नहीं दी गई।  राजस्व निरीक्षक ने कहा कि इस भूधंसाव का भूगर्भीय सर्वेक्षण के लिए  लिखा जा रहा है, उनकी जांच के अनुसार  अग्रिम कार्यवाही  की जायेगी।।क्षेत्र पंचायत सदस्य कुलदीप सिंह राणा ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से खन्नी गाँव के भूतेर नामक तोक की जमीन धंस रही है जिससे  ग्रामीण हर समय डरे सहमें हैं। 









उन्होंने जिला प्रशासन चमोली से ग्रामीणों की सुरक्षा व भू धंसाव की रोक थाम को लेकर उचित कदम उठाने की मांग की है। 

प्रभावित होने वाले व्यक्ति राजपाल सिंह, देवेन्द्र सिंह, विक्रम सिंह, केदार सिंह, मदन सिंह, बुद्धि सिंह, राजेन्द्र सिंह,

खबर शेयर करें: