जल संस्थान कार्यालय में गिरा बांज का पेड़,नुकसान के साथ रास्ता बंद।
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली:
जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण दिन के चार बजे करीबन जल संस्थान कार्यालय पोखरी में गिरा बांज का पेड़,भवन को नुकसान हुआ है वहीं कार्यालय में आने जाने का रास्ता बंद हो गया है।
जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता मनमोहन राणा ने बताया कि वे कार्यालय में ही बैठे थे,और अचानक विल्डिंग में थर्राने की आवाज आयी वे अपने कर्मचारियो के साथ बाहर निकले तो देखा कि एक बड़ा बांज का पेड़ गिर गया, जिस वजह विल्डिंग को नुकसान होने के साथ ही कार्यालय आने जाने का रास्ता बंद हो गया। इसकी सूचना तहसील में दी गयी तहसीलदार किशोर रौतेला ने मौके पर आकर निरीक्षण कर आपदा में रिपोर्ट भेज दी है।


