प्रधान निर्वाचित होने पर,ग्रामीणो ने किया सम्मान समारोह:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली:
जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी अंतर्गत ग्राम पंचायत हरिशंकर में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पंचायतराज व्यवस्था के चलते हरिशंकर का ग्राम प्रधान बनने का पहलीबार सौभाग्य रिंकू चौधरी को मिला है। हालाॅकि इससे पूर्व रिंकू देवी ने क्षेत्र पंचायत का चुनाव लड़ा और हार गयी थी। वे हार से निराश नही हुई उसने तब से ही प्रधान बनने का संकल्प लिया था, और ग्रामवासियों ने उसके मधुर व्यवहार को लेकर जी जान लगाकर जो गांव के मतदाता रोजी रोटी के लिए बाहर गये थे उनको भी मतदान के लिए घर बुलाया गया और सभी ने मतदान में बड़चड़कर भाग लेकर तथा गांव में चल रहे गिलवे शिकवे भुलाकर एक मत होकर वोट दिया और रिंकू देवी ने अपने 148 वोट प्राप्त कर अपनी प्रतिद्वन्द्वी को 48 वोटो से पराजित कर जीत हासिल की है। रिंकी देवी के प्रधान पद पर निर्वाचित होने पर गांव में जश्न का महौल है ,गांव के लोगो ने इस अवसर पर ग्रामीणों ने सम्मान समारोह का आयोजन किया और नव निर्वाचित प्रधान रिंकी देवी का ग्रामीणो ने पुष्प मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया, नव निर्वाचित प्रधान रिंकी देवी ने अपने संबोधन में कहा कि जिस प्रकार गांव के लोगो ने एकता का परिचय देते हुए उन्हे प्रधान बनाया है, वह उसी प्रकार गांव के लोगो की उमीदो पर खरा उतरने का प्रयास करेगी। इस अवसर पर सेवा निवृत्त सहायक कृषि विकास अधिकारी हरेन्द्र चौधरी ने प्रधान को सरकार द्वारा चलायी जा रही अनेक योजनाओ की जानकारी दी है, कहा जरूरत है उन्हें धरातल पर उतारने की। इस अवसर पर महिला मंगल दल की अध्यक्षा, सेवा निवृत्त चीफ फार्मासिस्ट महिपाल सिंह चौधरी, राजवर सिंह बर्त्वाल, धन सिंह चौधरी,सुरेन्द्र सिंह चौधरी, जमन सिंह बर्त्वाल, जसपाल सिंह बर्त्वाल, मोहन सिंह बर्त्वाल, बिजयपाल सिंह बर्त्वाल, आशीष चौधरी,विनोद चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, प्रेम सिंहमहेश चौधरी,सतीश चौधरी,भरत सिंह चौधरी ,रघुवीर सिंह चौधरी सहित गांव की तमाम महिला पुरुष मौजूद थे।सम्मान समारोह का संचालन अध्यापक मेहरबान सिंह चौधरी ने किया।

