पोखरी में जिला पंचायत के विजयी प्रत्याशियों ने निकाला विजय जुलूस:

खबर शेयर करें:

पोखरी में जिला पंचायत के विजयी प्रत्याशियों ने निकाला विजय जुलूस:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:




चमोली:

जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी मुख्यालय पर थालाबैड़ व रानौ जिला पंचायत सीट जीतने  पर जिताऊ प्रत्याशियों के साथ समर्थको व भाजपा  कार्यकर्ताओ ने निकाला विजय जुलूस:

थालाबैड़ जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र सिंह राणा और रानौ जिला-पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह खत्री के समर्थकों ने ढोल नगाढो के साथ रविवार को पोखरी में निकाला विजय  जुलूस । प्रत्यासी समर्थको व भाजपा कार्यकर्ताओ ने विनायकधार तिराहे से लेकर पेट्रोल पंप होते हुए गोल मार्केट बाजार तक विजय जुलूस निकाल कर जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाई ।

गोल मार्केट बाजार बाजार में यह विजय जुलूस जन सभा में तब्दील हो गया ।जन सभा को सम्बोधित करते हुए  थालाबैंड वार्ड से नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य  बीरेंद्र सिंह राणा ने कहा  कि थालावैड वार्ड की जनता के आर्शीवाद , प्यार समर्पण और विश्वास से वह विजयी हुए हैं वह आजीवन ऋणी रहेगे । पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए  बीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि वह भाजपा के कार्यकर्ता हैं परिस्थिति बस पार्टी से उन्हें टिकट नहीं मिला लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए  पार्टी का उन्हें समर्थन मिलेगा।

 और वह जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर काबिज होगे ।वही दूसरी तरफ रानो वार्ड  जिला पंचायत सीट से विजयी प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह खत्री ने कहा कि रानो वार्ड की जनता के आर्शीवाद और समर्थन से वह प्रदेश की सबसे हाट सीट  को जीतने  में वह सफल हुए हैं ,वह  रानो वार्ड की जनता का हमेशा आजीवन आभारी रहेगे ।प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि वह भाजपा के कट्टर  कार्यकर्ता  हैं साथ ही  जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार हैं । उन्हें तमाम जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन मिल रहा है और वह जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर काबिज होने में सफल होगे । 


विजय जुलूस में कुंवर सिंह चौधरी, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत महावीर बासकडी, आशीष चौधरी, विष्णु प्रसाद चमोला, बीर सिंह राणा, कुवर सिंह खत्री,  अनिता नेगी ,राजेशवरी देवी, विशम्बर मदवाल, आशीष राणा, शिवराज सिंह पंवार, दीपक चौधरी, रामेश्वर त्रिपाठी, शिव प्रसाद मलेठा , राजाराम मलेठा, मंगल सिंह नेगी, मुन्नी सिंह, किशन बुटोला, सत्येन्द्र बुटोला मातबर सिंह राणा, सहित बडी संख्या में महिला व पुरुष कार्यकर्ता मौजूद थे 


खबर शेयर करें: