मानवेन्द्र बर्त्वाल बने दूसरीबार पीटीए के अध्यक्ष:

खबर शेयर करें:

 मानवेन्द्र बर्त्वाल बने दूसरीबार पीटीए के अध्यक्ष:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:








 चमोली:
जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी में पीएम श्री  अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज रडुवा में पीटीए का गठन किया गया  मानवेन्द्र बर्त्वाल बने दूसरीबार अध्यक्ष। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज रडुवा चान्दनीखाल में  प्रधानाचार्य  संजय कुमार की  अध्यक्षता में शिक्षा अभिभावक संघ की  बैठक आयोजित  की गयी। 


 बैठक में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए  पीटीए की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया । मानवेन्द्र सिंह बर्त्वाल को सर्वसम्मति से दुबारा निर्विरोध  अध्यक्ष ,चुना गया है । जगदीश नेगी को संरक्षक प्रधानाचार्य संजय कुमार को उपाध्यक्ष ,जमनोत्री देवी को कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता मनमोहन परमार को सचिव चुना गया है  ,सुनीता देवी, मनोज रडवाल, मातबर लाल, बीरेंद्र सिंह  को सदस्य बनाया गया है ।वही एसएमसी की नयी कार्यकारिणी का भी गठन करते हुए  अनीता देवी को अध्यक्ष, बृजेश कुमार  को उपाध्यक्ष , प्रधानाचार्य संजय कुमार को सचिव , पुष्कर सिंह बर्त्वाल को कोषाध्यक्ष चुना गया है । 


दुबारा निर्विरोध पीटीए अध्यक्ष चुने जाने पर मानवेन्द्र  सिंह बर्तवाल ने  बैठक में मौजूद अभिभावकों  , अध्यापक अधयापिकाओ  का आभार जताते हुए कहा कि  उन पर जो ज़िम्मेदारी सौंपी गई है उसका निर्वहन करने का वह भरपूर  प्रयास करेगे  नवीन   पीटीए की कार्यकारिणी के सहयोग से कालेज के हितो और समस्याओं के निधान के लिए संघर्षरत रहेगे । बैठक में  भूपेन्द्र सिंह चौधरी, बीरेंद्र सिंह नेगी , दिनेश रडवाल, मनोज रडवाल, मातबर लाल,  प्रदीप रडवाल, दुर्गा प्रसाद कुमेडी, मनमोहन परमार , सत्य प्रकाश किमोठी सहित तमाम अभिभावक  अध्यापक  और अध्यापिकाएं मौजूद रही।

खबर शेयर करें: