पोखरी में प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख और कनिष्ठ उप प्रमुख पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न :

खबर शेयर करें:

पोखरी में प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख और कनिष्ठ उप प्रमुख पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न :
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:






चमोली:

जनपद चमोली के  विकासखंड  पोखरी में सोमवार को क्षेत्र पंचायत  प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख और कनिष्ठ उप प्रमुख पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न हो गई है। जिसमें कांग्रेस काग्रेस पार्टी की प्रत्याशी प्रमुख  पद के लिए राजी देवी,






ज्येष्ठ उप प्रमुख के लिए  ऊषा देवी कनिष्ठ उप प्रमुख शिवलाल ने नामांकन किया है।

वहीं भाजपा  प्रमुख पद के लिए मीना देवी ज्येष्ठ उप प्रमुख रविन्द्र सिंह और कनिष्ठ उप प्रमुख के लिए आशा  देवी का नामांकन किया है। इस अवसर पर  राज्य मंत्री हरक सिंह नेगी, मनोज भंडारी, विजयपाल रावत, बीरेंद्र पाल भंडारी, महावीर रावत,अवधेश रावत सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबर शेयर करें: