पुलिस ने स्वयं सड़क पर पड़े पत्थरो को हटाकर सराहनीय कार्य किया:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली:
लगातार हो रही बारिश के कारण जहां जन-जीवन अस्त-व्यस्त है, वहीं क्षेत्र की तमाम सड़को पर मलवा व पत्थर-बोल्डर आना आम बात बनी रहती है। जिसके कारण मार्ग पर आवागमन कर रहे लोगों एवं वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
मंगलवार को पोखरी -रुद्रप्रयाग सड़क पर गुनियालाखाल के पास सड़क पत्थर आ गये थे, ऐसी परिस्थिति को देखकर ड्यूटी पर तैनात पोखरी थाना की मित्र पुलिस की जन सेवा व संवेदनशीलता के चलते सड़क से स्वयं ही बड़े-बड़े पत्थर हटाये गये , पुलिस को सड़क खोलते देख अन्य लोगो ने भी हाथ बंटाते हुए एसआई दलवीर सिंह नेगी के साथ मदद कर सड़क यातायात के लिए सुचारु किया। इसमें वाहन स्वामियों व राहगोरो को राहत मिली।
इस प्रकार से स्वयंसेवी भावना और जनहित में तत्परता दिखाकर सडक पर आये पत्थरो को हटाने का काम करके यातायात सुचारू करने में एसआई दलवीर सिंह नेगी की वहां मौजूद लोग महेन्द्र सिंह, जोगेन्द्र सिंह व कर्ण सिंह ने पुलिस के स्वयंसेवी भावना की सराहना की है। तथा कहा कि चमोली पुलिस सदैव जनता की सुरक्षा और सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहती है।