फ्योंली कार्यक्रम का शुभारंभ बद्रीनाथ के विधायक लखपत बुटोला ने किया।
पुष्कर पर्वत न्यूज/ राजेन्द्रअसवाल पोखरी:
पोखरी(चमोली)
राष्ट्रीय महिला दिवस पर सेवा इंटरनेशनल पोखरी ने रविवार को फ्यौंली कार्यक्रम का आयोजन गोल मार्केट में किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बद्रीनाथ के विधायक लखपत बुटोला ने फीता काटकर किया। उन्होने इस अवसर पर कहा कि यह फाल्गुन का महिना है,जो कि समाज परिवर्तन का है। इसी परिप्रेक्ष्य मे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेवा इंटरनेशनल की महिलाओं द्वारा फ्योंली कौथिक के माध्यम से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो के माध्यम से उत्तराखंड की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक उपलब्धियों सहित हमारी पौराणिक परंपरा को जीवंत रखने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही महिलाओ द्वारा समाज को नयी दिशा देने का कम करने के साथ-साथ उन्हें रोजगार से भी जोड़कर उनकी आर्थिकी मजबूत करने का काम किया जा रहा है। जो कि एक सराहनीय पहल है। विधायक ने कहा कि महिला उत्थान के लिए शिक्षा जरूरी है। सावित्रीबाई फुले का उदाहरण देते हुए कहा वे अनपढ थी, उन्होंने पहले महिलाओ के लिए स्कूल खोला और स्वयं भी पढा और महिलाओं को भी पढाया है, उन्होने सेवा इंटरनेशनल को एक लाख रुपए देने की घोषणा की है।समन्वयक लता बर्त्वाल ने कहा कि फ्योंली कौथिक का कार्यक्रम 20 वीं सदी की शुरुआत में यूरोप और अमेरिका के श्रमिक आंदोलनों से हुई, जहां महिलाओं ने समान वेतन और वोट का अधिकार मांगा, 1910 में क्लारा जेटकिन ने इसका प्रस्ताव रखा, और 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने 8 मार्च को आधिकारिक रूप से मान्यता दी व कहा यह दिन महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाता है, लैंगिक समानता को प्रोत्साहित करता है तथा उनके संघर्षों और योगदान को सराहता है। और समूचे भारत में सरकारी और सामाजिक कार्यक्रमों के जरिए इसे मनाया जाता है। उन्होंने सरकार की ओर से महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं और दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी देते हुए शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम में मांगल गीत प्रतियोगिता में सौड़ामंगरा प्रथम, देवर(बगजिवाला)द्वितीय तथा चमशिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, इस प्रकार आछरी जागर व नृत्य में रौता प्रथम, पोगठा द्वितीय व सांकरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में साहसी छात्रो दिव्या व दीपिका सहित विभिन्न क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य करने वाली गीता देवी,मुन्नी देवी,सरिता देवी व सुषमा देवी को इंटरनेशनल की ओर पुरस्कृत किया।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख राजी देवी,कनिष्ठ उप प्रमुख ऊषा कंडारी, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण खत्री व बीरेंद्र राणा, प्रधान संगठन के अध्यक्ष तेजपाल निर्मोही, विधायक प्रतिनिधि धीरेन्द्र राणा,भाजपा नेता बीरेंद्र पाल भंडारी, जू0शि0सं 0 के जिलाध्यक्ष उपेन्द्र सती,प्रा0जू0शि0 संगठन के ब्लाक अध्यक्ष ताजबर राणा, पतंजली के सदस्य कुंवर सिंह नेगी सहित कई ग्रामीण व्यक्तिगत मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रेखा पटवाल राणा,प्रियांजलि पंत व श्रवण सती ने संयुक्त रूप से किया।

