एसडीएम ने किया,थाना पोखरी का औचक निरीक्षण:
पुष्कर पर्वत/न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी (चमोली) एसडीएम अबरार अहमद ने थाना पोखरी का अर्धवार्षिक औचक निरीक्षण किया। जिसमें मालवाहक,पुरुष एवं महिला हवालात की स्थिति एवं थाने में लंबित प्रार्थना पत्र व विवेचना की जानकारी प्राप्त की, तथा लंबित वादो के मामले शीघ्र निस्तारण की करने के निर्देश दिए। उन्होने थानाध्यक्ष परिसर मे कर्मचारी आवासो की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए देते हुए जल्द मरम्मत करने हेतु विभाग से पत्राचार करने के दिशा-निर्देश निर्देश दिए गये। निरीक्षण में थाने की ओर विनोद कुमार थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह ,
अपर निरीक्षक दलबीर सिंह, आरक्षी नरेश सिंह, विनोद कुमार, गौरब,भरत टोलिया, एवं होमगार्ड मौजूद रहे।

