स्कूल में सार्ट सर्किट से लगी आग,फर्नीचर व कम्प्यूटर जले:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल
पोखरी(चमोली)
प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पैणी में बिजली के सार्ट सर्किट होने से फर्नीचर और कम्प्यूटर जलकर स्वाहा हो गये। बुधवार को प्राथमिक विद्यालय पैंणी में दिन के 1:00बजे वाई-फाई की लाइन में बिजली का सार्ट सर्किट हो गया , इसमें कम्प्यूटर व फर्नीचर जलकर राख हो गया। इस बात की सूचना ग्राम प्रहरी दलील सिंह ने थाना पोखरी को सूचना दी। सूचना मिलते ही दरोगा दलवीर सिंह नेगी मय फोर्स मौके पर पहुंचे तबतक सामान जल चुका था। विधालय में तैनात शिक्षक ने बताया कि वाई-फाई के कनेक्शन से सार्ट सर्किट होने से आग लगी और फर्नीचर व कम्प्यूटर जलकर नष्ट हो गये है। आगजनी के घटना से स्कूल में अफरा तेरी मच गयी, शुकर है कि विधार्थी विद्यालय के बाहर प्रांगण पढाई कर रहे थे, जिससे कोई जनहानि नही हुई है।

