शिक्षा विभाग क्या गुल खिला रहा है, छात्र एक शिक्षक दो: पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल: पोखरी(चमोली) प्रखंड पोखरी के चन्द्रशिला पट्टी के रडुवा क्षेत्र में दर्जनभर से अधिक गांवो के नौनिहालो को शिक्षा देने के लिए 1835 में प्राइमरी विद्यालय खोला गया है, इस विद्यालय से पढ़े लोग बड़े-बड़े ओहदे पर रहे। इस विद्यालय की स्थिति आज यह है कि इस विद्यालय में केवल एक छात्र अध्ययनरत है। और अध्यापक दो है। 10फरवरी को रडुवा इंटर कालेज में जन जन की सरकार के तहत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित हुआ था, शिविर में रडुवा के ग्रामीणों ने प्राइमरी स्कूल में तैनात प्रधानाध्यापिका पवित्रा टमटा के विरुद्ध शिक़ायत दर्ज की थी कि इनकी अनियमितताओ व व्यवहार के कारण ग्रामीणों ने अपने बच्चो को पड़ने के लिए पड़ोसी विद्यालय में भेज दिया है। अध्यापिका पर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष को हटाना,मिड डे मील में गड़बड़ी की आशंका व विद्यालय भवनो में करवाये गये निर्माण कार्यो में अनियमितताओ का आरोप लगाया गया है। यही नही आवाज उठाने व शिकायत करने वाले ग्रामीणो के विरुद्ध अनर्गल रिपोर्ट धाने में देना है।बुधवार को उपखंड शिक्षा अधिकारी नेहा भट्ट ने राइका नागनाथ के प्रधानाचार्य ज्ञानीलाल सैलानी की अध्यक्षता में जांच टीम भेज कर जांच करवाई गयी। जांच टीम के इंचार्ज प्रधानाचार्य जीएल सैलानी ने बताया कि जांच के दौरान समस्त ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। और उनकी मांग थी कि मैडम को हटाकर कर सभी बिन्दुओ पर जांच की जाय । जांच उपरांत नये शिक्षा सत्र से ग्रामीण अपने बच्चो को पढ़ाने के लिए स्कूल में भेजेगे।वहीं अध्यापिका पवित्रा टमटा ने उन पर लगाये गये आरोपो को असत्य एवं निराधार बताया, कहा कि यह कार्य एक साजिश के तहत उन्हे बदनाम करने के लिए किया जा रहा है।

खबर शेयर करें:


शिक्षा विभाग क्या गुल खिला रहा है, छात्र एक शिक्षक दो:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:







पोखरी(चमोली) प्रखंड पोखरी के चन्द्रशिला पट्टी के रडुवा  क्षेत्र में दर्जनभर  से अधिक गांवो के नौनिहालो को शिक्षा देने के लिए 1835 में  प्राइमरी विद्यालय खोला गया है, इस विद्यालय से पढ़े लोग बड़े-बड़े ओहदे पर रहे।  इस विद्यालय की स्थिति आज यह है कि इस विद्यालय में केवल एक छात्र अध्ययनरत है। और अध्यापक दो है। 10फरवरी को रडुवा इंटर कालेज में जन जन की सरकार के तहत  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में  बहुउद्देशीय शिविर आयोजित हुआ था, शिविर में रडुवा के ग्रामीणों ने प्राइमरी स्कूल में तैनात प्रधानाध्यापिका पवित्रा टमटा के विरुद्ध शिक़ायत दर्ज की थी कि इनकी अनियमितताओ व व्यवहार के कारण  ग्रामीणों ने अपने बच्चो को पड़ने के लिए पड़ोसी विद्यालय में  भेज दिया है। अध्यापिका पर 

  प्रबंधन समिति के अध्यक्ष को हटाना,मिड डे मील में  गड़बड़ी की आशंका व विद्यालय भवनो में करवाये गये निर्माण कार्यो में अनियमितताओ का आरोप लगाया गया है। यही नही आवाज उठाने व शिकायत करने वाले ग्रामीणो के विरुद्ध अनर्गल रिपोर्ट धाने में देना है।बुधवार को उपखंड शिक्षा अधिकारी नेहा भट्ट ने राइका नागनाथ के प्रधानाचार्य ज्ञानीलाल सैलानी की अध्यक्षता में जांच टीम भेज कर जांच करवाई गयी। जांच टीम के इंचार्ज प्रधानाचार्य जीएल सैलानी ने बताया कि जांच के दौरान समस्त ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। और उनकी मांग थी कि मैडम को हटाकर कर सभी बिन्दुओ पर जांच की जाय । जांच उपरांत नये शिक्षा सत्र से ग्रामीण अपने बच्चो को पढ़ाने के लिए स्कूल में भेजेगे।वहीं अध्यापिका पवित्रा टमटा ने उन पर लगाये गये आरोपो को असत्य एवं निराधार बताया, कहा कि यह कार्य एक साजिश के तहत उन्हे बदनाम करने के लिए किया जा रहा है।

खबर शेयर करें: