*सिवाई चंडिका देवरा यात्रा समिति की बैठक में रखा गया,पिछली यात्रा का लेखा-जोखा*

खबर शेयर करें:

*सिवाई चंडिका देवरा यात्रा समिति की बैठक में रखा गया,पिछली यात्रा का लेखा-जोखा*

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:




पोखरी-नागनाथ 

विकास खंड पोखरी के ग्राम- सिवाई में मां चंडिका देवी  बन्याथ  यात्रा समिति की बैठक अध्यक्ष मथुरा सिंह चौहान की अध्यक्षता में की गयी।जिसमे 22 गांवो के लोग उपस्थित रहे,बैठक मे वर्ष 2011/12 में   संपन्न  चंडिका बन्याथ यात्रा के समय का आय-व्यय सार्वजनिक करते हुए  बैठक में रखा गया।तथा देवी के छत्तर व आभूषण आदि का भी हिसाब बैठक में सबके सम्मुख रखा गया।

बैठक मेंअध्यक्ष मथुरा सिंह चौहान व सचिव राजेन्द्र सिंह नेगी ने उम्र ज्यादा होने की वजह से अध्यक्ष व सचिव के पद पर अन्य लोगो के चुनाव करवाने का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर बैठक में देवरा यात्रा बन्याथ के लिए  नये पदाधिकारियों के चयन पर विचार करने का निर्णय लिया गया है। साथ  ही आगे चंडिका बन्याथ  यात्रा के कार्यक्रम भी रूप रेखा पर बिचार विमर्श करने का भी निर्णय किया लिया गया।

बैठक राजेन्द्र  सिंह  राणा,सुरेन्द्र सिंह चौहान, महावीर रावत, दिलबर सिंह चौहान, पुजारी सुदामा प्रसाद, दिगम्बर चौहान, संजय राणा,हर्षवर्धन चौहान, जयकृत सिंह, मदन सिंह, राजवर सिंह कंडारी,सुदर्शन सिंह  सहित बाईश गांवो के लोग मौजूद रहे।

खबर शेयर करें: