*एक माह में पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क की स्थित नहीं सुधरी तो, होगा आन्दोलन*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी-नागनाथ:
पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क, दो साल से बदहाल होने पर आक्रोशित व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन एवं जनप्रतिनिधियों एवं जनता ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए चेतावनी दी है कि यदि एक माह में पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क की स्थित नही सुधारी गयी तो, विभाग के खिलाफ बृहद आंदोलन किया जायेगा,जिसका खामियाजा विभाग को भुगतना पड़ेगा। बताते चले कि दो साल व्यतीत होने के बाद भी पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क की चौड़ीकरण व डामरीकरण न होने से सड़क की स्थित बद से बद्दत्तर बनी होने से यातायात करना खतरे से खाली नही है। ज्ञापन में कहा गया है, जल्दी सड़क की स्थित नही सुधारी गयी तो सभी संगठन व जनप्रतिनिधि तथा आम जनमानस आंदोलन के लिए बाध्य होगे। ज्ञापन की प्रति डीएम,एसडीएम, विधायक को भेजी गयी है। ज्ञापन में व्यापार मंडल के अध्यक्ष बीरेंद्र राणा,टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष विजयपाल रावत, श्रवण सती, कुंवर सिंह चौधरी,हनुमंत कंडारी,गिरीश रावत सहित तमाम लोग मौजूद थे।

