*प्रमुख ने एसडीएम से की ,तत्कालीन बीडीओ पर दो लाख की गढ़बढ़ी की शिकायत*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी-नागनाथ:
विकास खंड पोखरी की ब्लाक प्रमुख प्रीति भंडारी ने तत्कालीन बीडीओ पर दो लाख रुपये की गढ़बढ़ी का आरोप लगाते हुए एसडीएम पोखरी को शिकायती पत्र प्रस्तुत कर कार्यवाही करने की मांग की है। शिकायती पत्र में कहा गया है कि विकास खण्ड पोखरी के ग्राम- नैंल- ऐंथा में सार्वजनिक कक्ष के लिए पूर्व विधायक राजेन्द्र भंडारी ने विधायक निधि से 3.00लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की थी। यह धनराशि 15 मार्च 2024 को निर्गत हुई और उसी दिन सार्वजनिक भवन निर्माण का कार्य आदेश संबंधित ग्राम विकास अधिकारी के दिया गया, और उसी दिन दो लाख का भुगतान
किया गया है। और अभी तक धरातल पर कुछ भी काम नही हुआ है। मामला बड़ा संदेहास्पद है, प्रमुख प्रीति भंडारी के गाँव नैल-ऐंथा के लिए विधायक निधि से सार्वजनिक भवन निर्माण सात माह तक कोई कार्य न होना,प्रमुख द्वारा कोई कार्यवाही न किया जाना , इतना लंबा समय बीतने के बाद अब कार्यवाही की याद कैसे आयी? हालाॅकि शिकायती पत्र पर एसडीएम कमलेश मेहता ने तहसीलदार को जांच सौपी दी है।
उधर तत्कालीन खंड विकास अधिकारी पन्नालाल जो कि वर्तमान खंड विकास अधिकारी नारायण बगड़ में तैनात है ने बताया कि प्रमुख भंडारी द्वारा लगाया गया आरोप असत्य एवं निराधार है, बीडीओ ने कहा कि दो लाख का भुगतान संबंधित ग्राम विकास अधिकारी महावीर बैनोला को किया गया है, और उसने टोली नायक प्रमुख पति नीरज भंडारी को दिए, उसकी प्राप्ति रसीद उसके पास होगी। परन्तु दुर्भाग्यवश ग्राम विकास अधिकारी की मृत्यु हो गयी है। कहा कि उसके दस्तावेजो में जरूर प्राप्ति रसीद होगी। जांच में मामला सामने आयेगा।

