*सिनांऊ-पारतोली में चक्रव्यूह का गढवाली में मंचन*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी-नागनाथ:
विकास खंड पोखरी के सिनांऊ में आयोजित दस दिवसीय पाण्डव नृत्य के आठवें दिन ग्रामीणो ने पारतोली में चक्रव्यूह मंचन का आयोजन किया। चक्रव्यूह के मंचन के लिए केदारघाटी मंडाण ग्रुप गुप्ताजी के लोक कलाकारो ने आचार्य कृष्णा नन्द नौटियाल के द्वारा लिखित एवं निर्देशित महालोकनाट्य चक्रव्यूह का शानदार मंचन किया है।
इसमें गांव के कलाकार का सहयोग भी लिया गया। चक्रव्यूह मंचन का उद्घाटन बद्रीनाथ के विधायक लखपत बुटोला ने किया। महाभारत में कौरव ने चक्रव्यूह की रचना की थी,चक्रव्यूह में सात द्वार बनाये गये थे, अभिमन्यु ने छ:द्वारो का भेदन कर जैसे ही सातवें द्वार तोड़कर बाहर निकलने लगे तो वहां पहुंचे अधर्मी कौरबो ने मिलकर अभिमन्यु की हत्या कर दी , इस प्रकार के मार्मिक दृष्य से दर्शको की ऑखे छलकने लगी। ग्राम सिंचाई में 04सितंबर से पाण्डव नृत्य का आयोजन शुरू हुआ था,08 सितंबर को मोरू डाली का आगमन,10 सितंबर को गैंडे कौथिक कार्यक्रम के बीच-बीच में रामेश्वरी भट्ट व दिगम्बर बिष्ट की रंगारंग प्रस्तुतियों का आयोजन भी काफी सराहनीय रहे।चक्रव्यूह मंचन के कलाकार नरेन्द्र राणा,लखपत राणा,मुकेश अनथ्वाल,शैलेश नौटियाल, उमेश देवसाली, संगीताचार्य सूर्य प्रकाश नौटियाल, तुलसी तिवाड़ी, दीपक मलवाल,पुष्पा रौथाण, मीना बासकंडी, दीक्षा चौहान, शिवानी पुरोहित थे। इस अवसर पर ग्राम सिंनाऊ व समस्त ग्रामवासियों सहित तमाम दर्शक मौजूद रहे।


