*शरदकालीन/शीतकालीन सांस्कृतिक प्रतियोगिता का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ आगाज*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी नागनाथ:
विकास खंड पोखरी मुख्यालय में क्षेत्रीय प्रारंभिक शिक्षा शरदकालीन/शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को मिनीस्टेडिएम में हो गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बद्रीनाथ के विधायक लखपत बुटोला ने दीप प्रज्वलित एवं खेल ध्वज का फहरा कर किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि खेल स्पर्धा को मजबूत नही किया गया है, इसमें सुधार की आवश्यकता है।
ऐसे में स्थानीय विद्यालयो के छात्र-छात्राओ को आगे बढने का मौका नही मिल रहा है।उन्होने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अध्यापको की कमियों को पूरा करने के लिए पूरा योगदान देगे। विधायक ने कहा कि जनपद से चयनित छात्र जो राज्य स्तर पर प्रतिभाग करेगे,देहरादून में उनके रहने व खाने की वे स्वयं व्यवस्था करेगे। इस अवसर पर छात्रो ने सरस्वती वंदना के साथ लोक गीत व नृत्य की प्रस्तुतियां दी गयी।
कार्यक्रम में कांग्रेस के ब्लांक अध्यक्ष रवींद्र नेगी,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विकेन्द्रसिंह नेगी,मंदोदरी पंत,रमेश चौधरी,भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र राणा,टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष विजयपाल रावत,सुमन सती के अलावा आयोजन समिति के संरक्षक विनोद सिंह मुखड़ा,संयोजक विनोद असवाल, संयोजक राकेश भट्ट, सुमन लता सती,ताजवर सिंह राणा है। सहित हरेन्द्र नेगी,विजय प्रसाद सिमल्टी,विछना रौथाण ,मनवर रावत, महिला नेगी और तमाम संकुल के अध्यापक व अध्यापिका मौजूद थी। कार्यक्रम का संचालन उपेन्द्र सती एवं राकेश भट्ट ने संयुक्त रूप से किया।



