*शरदकालीन खेल प्रतियोगिता में संकुल रडुवा व थालाबैड का रहा दब-दबा*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
विकास खंड पोखरी मुख्यालय में प्राथमिक व जूनियर विद्यालयो की शरदकालीन क्रीड़ा /सांस्कृतिक प्रतियोगिता के रविवार दूसरे दिन मिनीस्टेडिएम में आयोजित खेल कार्यक्रम में प्राथमिक वर्ग से लोक नृत्य में रडुवा संकुल प्रथम व पोखरी संकुल द्वितीय स्थान पर रहे। अन्त्याक्षरी में संकुल संकुल रडुवा प्रथम व उडामांडा द्वितीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग कबड्डी में संकुल रडुवा प्रथम संकुल पोखरी द्वितीय स्थान पर रहे।बालिका वर्ग कबड्डी में संकुल पोखरी द्वितीय व रडुवा तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग समूहगान में संकुल पोखरी का राउप्राथिक सौड़ामंगरा प्रथम व संकुल थालाबैड का राउप्रावि वल्ली द्वितीय स्थान पर रहा। अंत्याक्षरी मे संकुल थालाबैड का राउप्रावि हरिशंकर प्रथम व पोखरी संकुल का राउप्रावि विसालखाल द्वितीय स्थान पर रहा। खो-खो मे राउप्रावा वल्ली प्रथम व संकुल पोखरी द्वितीय स्थान पर रहा। शरदकालीन खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रथम दिवस को बद्रीनाथ के विधायक लखपत बुटोला ने किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि खेल स्पर्धा को मजबूत नही किया गया है, इसमें सुधार की आवश्यकता है। खेलो में स्थानीय विद्यालयो के छात्र-छात्राओ को अपने हुनर का प्रदर्शन करने तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमो के लिए मंच मिलता है। जिससे आगे बढने का मौका नही मिलता है।उन्होने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अध्यापको की कमियों को पूरा करने के लिए पूरा योगदान देगे। विधायक ने कहा कि जनपद से चयनित छात्र जो राज्य स्तर पर प्रतिभाग करेगे,देहरादून में उनके रहने व खाने की वे स्वयं व्यवस्था करेगे। इस अवसर पर कांग्रेस के ब्लांक अध्यक्ष रवींद्र नेगी,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विकेन्द्रसिंह नेगी,मंदोदरी पंत,रमेश चौधरी,भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र राणा,टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष विजयपाल रावत,सुमन सती के अलावा आयोजन समिति के संरक्षक विनोद सिंह मुखड़ा,संयोजक विनोद असवाल, संयोजक राकेश भट्ट, सुमन लता सती,ताजवर सिंह राणा है। सहित हरेन्द्र नेगी,विजय प्रसाद सिमल्टी,विछना रौथाण ,मनवर रावत, महिला नेगी और तमाम संकुल के अध्यापक व अध्यापिका मौजूद थी। कार्यक्रम का संचालन उपेन्द्र सती एवं राकेश भट्ट ने संयुक्त रूप से किया।

