*पोखरी मुख्यालय पर सड़को पर बहता पानी मुसीबत का सबब बना है*
*लोनिवि व जल संस्थान पोखरी कुंभकर्णी नींद में है*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी(चमोली)
नगर पंचायत मुख्यालय पोखरी में लोक निर्माण विभाग व जल संस्थान की लापरवाही से सड़को पर बहता पानी राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बना है। पोखरी में विनायकधार पेट्रोल पंप के पास सड़क की नाली बंद होने से आवासीय मकानो का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, और गड्डे अलग बने है, सड़क पर आवासीय मकानो का गंदा पानी सड़क पर बहने से लोगो का पैदल आने जाने में भारी परेशानी हो रही है, साथ ही वाहनो के आवागमन के समय गंदा पानी लोगो के ऊपर गिरता है। नगर-पंचायत की अधिशासी अधिकारी बीना नेगी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा नालियों की सफाई नही की गयी है, इसलिए आवासीय भवनो का पानी नाली के बजाय सड़क पर बहकर लोगो की मुसीबत बढ़ा रहा है। जबकि एसडीएम अबरार अहमद ने लोनिवि के इंजिनियरों को सड़क व नालियो को चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश दिए गये थे। लेकिन अभी तक लोनिवि कुंभकर्णी नींद में है। लोनिवि के सहायक अभियंता केके सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप के निर्माण के कारण मलवे से नाली बंद हुई है, उनसे नाली खुलवाने की कार्यवाही की जा रही है।
जल संसाधन फीटरो की लापरवाही का आलम तह है कि पोखरी-विनायकधार चौक पर की पानी की लाइन चौक होने से सारा पानी सड़क से बहकर नाली के बजाय दुकानो के आगे से गुजरते हुए डामर टैक्सी स्टैण्ड की ओर जा रहा है। इससे दुकानदार तो खासे परेशान है ही साथ आने-जाने वाले राहगीर भी परेशान है। वहीं यहां के आम लोग भी लोक निर्माण विभाग की कार्यशैली से बड़े आश्चर्य चकित है, होना भी स्वाभाविक है। क्योंकि लोनिवि द्वारा सड़क के किनारे बर्षात के पानी के लिए बनाई गई नाली में पानी नही जाता है,बल्कि सड़क पर पानी बहने का यह जीता-जागता प्रमाण है।क्योंकि नाली की ओर का ढाल ऊंचा होने के वजह से पानी सड़क पर ही दूसरी ओर बहता है।

