*पर्वतीय राउनि व राजस्व सेवक संघ की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओ को समाधान हेतु प्रस्ताव शासन-प्रशासन को भेजा*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी(चमोली)
पर्वतीय राजस्व उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ उत्तराखंड जनपद चमोली की बैठक जिलाध्यक्ष कुलदीप शाह एव सचिव नीरज स्वरूप की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्व समिति से संगठन के हित में बारह प्रस्ताव पारित करते हुए शासन व प्रशासन को कार्यवाही प्रेषित किए । प्रस्ताव पारित करते हुए राजस्व सेवक के रिक्त पदो पर पीआरडी स्वयंसेवको की नियुक्त किए जाने,राजस्व निरीक्षक व उपनिरीक्षक की चौकियों पर आवश्यक फर्नीचर अलमारी,कुर्सी-मेज और सर्दियों के लिए हीटर उपलब्ध किये जाने,क्रास कटिंग प्रयोग के लिए उच्च तकनीकी युक्त मोबाइल फोन व यांत्रिक तराजू उपलब्ध कराने, ऑनलाइन कार्य करने के लिए लैपटाप दिए जाने ,वर्तमान में राजस्व उपनिरीक्षको की सेवा 06 साल हो चुकी है, और व्यवहारिक पुलिस प्रशिक्षण कर लिया है,लेकिन उनका स्थायीकरण नही किया गया हे,नियमानुसार तत्काल स्थायीकरण किए जाने,आईएफआरएस साॅफ्टवेयर में गोपनीय प्रविष्ट को ऑनलाइन इंट्री किए जाने हेतु क्रियेट नही किया जा रहा है, जिससे कार्मिक अपना ऑनलाइन प्रविष्ट नही कर पा रहे है ,अत:आवश्यक निर्देश दिए जाने,संगठन के कुछ कार्मिक की सेवा10 से 20 वर्ष व्यतीत होने पर भी समय से एपीसी का लाभ नही मिला है, जिसे शीघ्र दिया जाए। कृर्षि गणना फेज 01 का कार्य पूर्ण होने पर मानदेय भुगतान नही किया गया है,और द्वितीय गणना के लिए दबाव बनाया जा रहा है।जिले में प्रशिक्षण प्राप्त राजस्व उपनिरीक्षको को रिक्त पदो के सापेक्ष राजस्व निरीक्षक के पदो पर तैनात किया जाय। तहसील थराली, नारायणबगड़ एवं देवाल में दिसंबर 2021 का वेतन आज की तिथि तक आहरित नही हुआ है,शीघ्र निर्देशित करने की मांग की गयी। वर्तमान समय में आईपीसी साक्ष्य अधिनियम को संशोधित कर भारतीय न्याय संहिता एवं अन्य नियमो का प्रख्यापन किया गया है,किन्तु नई संहिता के अनुसार राजस्व उपनिरीक्षक राजस्व निरीक्षक चौकियों में आधुनिक सुविधाएं नहीं है,और संवर्गीय कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाय ,एवं जनपद स्तर
पर नायब तहसीलदार के पदो पर नियुक्त वरिष्ठता के आधार पर किया जाय। बैठक में संरक्षक देवेन्द्र कंडारी,सह सचिव पूजा शाह,उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,हितों डिमरी,संगठन मंत्री आशु रावत ,मीडिया प्रभारी राजकुमार सहित कई राजस्व उपनिरीक्षक एवं निरीक्षक बैठक में मौजूद थे।

