राइका थालाबैड में प्रधानाचार्य व प्रवक्ताओ के सेवानिवृत्त के नौ माह भी पद रिक्त चल रहे है: पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी(चमोली) जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी: राजकीय इंटर कालेज थालाबैड में अध्यापको की तैनाती को लेकर अध्यापक अभिभावक संघ एवं विद्यालय प्रबंधन समिति राइका थालाबैड ने खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि राइका थालाबैड में प्रधानाचार्य सहित संस्कृत व राजनीति विज्ञान के प्रवक्ताओ के सेवानिवृत्त के नौ माह बाद भी इन रिक्त पदो पर प्रधानाचार्य व प्रवक्ताओ की तैनाती नही की गयी है। जबकि 28 फरवरी को संस्कृत प्रवक्ता व 31मार्च को प्रधानाचार्य व राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता सेवा निवृत्त हो चुके है। बाबजूद रिक्त पदो पर अभी तक कोई तैनाती नही हुई है। जिससे छात्र-छात्राओ का भविष्य अंधकार में पड़ा है। जबकि इस विद्यालय में छात्र संख्या 116 है, और कक्षा 11 में 14 कक्षा 12 में 25 छात्र अध्ययनरत है। अभिभावक संघ के अध्यक्ष प्रदीप चौहान व विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनुसूया सिंह ने ज्ञापन में बताया कि वे पहले मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी से पत्राचार कर चुके है। लेकिन नौ माह बीतने के बाद भी अभी तक सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य व प्रवक्ताओ के स्थान पर न तो प्रधानाचार्य व न ही प्रवक्ता भेजे गये है। इस बात से सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। छात्र-छात्राओ की पढ़ाई कैसे चल रही होगी। प्रभारी प्रधानाचार्य देवेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि वे अपने स्तर से लगातार उच्च स्तरीय अधिकारियों को इस मामले में पत्राचार कर रहे है। साथ ही अध्यापक अभिभावक व विद्यालय प्रबंधन समिति भी लगातार कार्यवाही चरते आ रही है।