पुष्करेश्वर महादेव मंदिर में नहीं है, महात्मा के लिए कुटिया व शौचालय:
पुष्कर पर्वत न्यूज/ राजेन्द्रअसवाल
पोखरी(चमोली)
जनपद चमोली के नगर पंचायत पोखरी मुख्यालय पर पुराण प्रसिद्ध पुष्करेश्वर महादेव का मंदिर स्थित है। जो कि पूर्व में ग्रामीणो की व्यवस्था पर एक छोटा सा मंदिर था, मंदिर का नव निर्माण नागर शैली में वर्ष 2018-19 में बद्री-केदार मंदिर समिति में तत्कालीन उपाध्यक्ष रजनी भंडारी ने करवाया था, जिसका उद्घाटन चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष पद रहते हुए 27जुलाई 2020 को रजनी भंडारी व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भंडारी ने संयुक्त रूप से किया था। जिसकी देख-रेख के लिए स्थानीय व्यक्ति राघवानंद डंगवाल को अध्यक्ष मनोनीत किया।
कुछ समय तक मंदिर की देख-रेख व पूजा-अर्चना के लिए उन्होंने अपने गाँव के लोगो की बारी लगायी। 2021 में शिवरात्रि के पर्व पर महात्मा नव रत्नागिरी मंदिर में आये तो स्थानीय लोगो ने उन्हें मंदिर में रहने को कहा। महात्मा ने काफी समय मंदिर के ही प्रांगण में व्यतीत किया। उसके बाद कुछ शिव भक्त महिला व युवको ने एक कच्ची पालीथीन की झोपड़ी बनाकर दी।बर्षात व सर्दियों में इसी झोपड़ी में महात्मा की रातें कट रही है।और पोखरी में मानव वन्य जीव सघर्ष के चलते भी रात्रि जागरण करने को मजबूर है। यह नगर पुष्करेश्वर महादेव का मंदिर नगर पंचायत पोखरी के मुख्यालय पर है, और हजारो लोगो की आस्था का केन्द्र है। नगर पंचायत का इस ओर कोई ध्यान नही है।यहां पर कुटिया व शौचालय की नितान्त आवश्यकता है। इसके लिए मंदिर समिति के अध्यक्ष राघवानंद डंगवाल ने कहा कि उन्होने नगर पंचायत को पहले कईबार मौखिक कहा है अब उन्होने लिखत पत्र देते हुए कुटिया व शौचालय करवाने की मांग की है। कहा कि पानी के लिए टैंक लगाकर पानी की व्यवस्था धर्माद की गयी है।
नगर पंचायत अध्यक्ष सोहनलाल ने कहा कि स्थान उपलब्ध होने पर मंदिर में महात्मा के लिए कुटिया की व्यवस्था की जायेगी।



