स्वयं सहायता समूह ने वन्य जीवो से मानव व कृषि सुरक्षा के लिए गोष्ठी का किया आयोजन:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी में सेवा इन्टर नेशनल के स्वयं सहायता समूहों ने ग्रामीण क्षेत्रांतांर्गत वन्य जीवों से मानव तथा कृषि सुरक्षा को लेकर शनिवार को विकास खंड के सभागार में एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी की अध्यक्षता पोखरी रैंज के वन क्षेत्राधिकारी बैंजी लाल शाह ने की। गोष्ठी में महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिला कुशुम कंडारी,मधु देवी, मन्दोदरी पन्त ने संयुक्त रूप से कहा कि वन्य जीवों के नुकसान के कारण ग्रामीण खेती -किसानी करने से धीरे-धीरे विमुख होते जा रहे है । और रोजगार के लिए पलायन करने को मजबूर है। लघु सीमांत किसान नगदी फसलों को तैयार करने के लिए मेहनत करता है,और बन्दर, जंगली सुअर ,लंगूर फसलो को तहस -नहस कर देते हैं। जिस वजह कास्तकारो का मोह भंग हो रहा है। और पहाड़ो की खेती बंजर पड़ गयी है।
विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा ने कहा कि बंदरों और जंगली सुअरो को पकड़ने के लिए क्षेत्र पंचायत की बैठको तहसील दिवसो तथा जनता दरवार में लिखित शिकायत की गयी है। उन्होने कहा कि शासन प्रशासन, वन विभाग एवं आमजन के सहयोग से इस समस्या का हल निकला जा सकता है।
वन क्षेत्राधिकारी बैंजी लाल शाह ने कहा वन विभाग बंदरों व सूअरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करता आ रहा है। जहां भी ग्रामीणों की शिकायत आती है, वन विभाग बंदरों को पकड़कर जंगलों में छोड़ते हैं। सभी के सहयोग से वन्य जीव और मानव के बीच संतुलन बनना जरूरी है।
गोष्ठी में वन दरोगा आनंद सिंह रावत, एडवोकेट श्रवण सती,माला कंडारी, सेवा इंटर नेशनललता की समन्वयक लता बर्त्वाल, विनोदनी देवी, सहित तमाम समूह और वन विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

