राजकीय शिक्षक संघ ने पदोन्नति की मांग को लेकर किया धरना-प्रदर्शन : पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली: जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी में खंड शिक्षा कार्यालय में सोमवार को राजकीय शिक्षक संघ ने पदोन्नति की मांग को लेकर लेकर धरना प्रदर्शन किया राजकीय शिक्षक संघ की मांग है कि पदोन्नति प्रधानाचार्य, विभागीय सीधी भर्ती निरस्त करना एवं चयन वेतनमान प्रोन्नत वेतनमान स्वीकृत होने पर एक वेतन वृद्धि शिक्षकों को सेवा लाभ देते हुए चयन वेतनमान उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में देने का स्पष्ट निर्णय को लेकर प्रारम्भिक शिक्षा से सामायोजित शिक्षकों की पूर्व सेवा को जोड़ते हुए चयन वेतनमान स्वीकृत करने को लेकर धरना दिया। राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष ब्रह्मानंद किमोठी ने कहा शिक्षक संघ पदोन्नति को लेकर शासन प्रशासन से कई बार पत्राचार किया लेकिन अभी तक सरकार ने संज्ञान नहीं लिया है। विभागीय स्तर पर प्रधानाचार्यो की पदोन्नति करें और सीधी भर्ती निरस्त करें। संरक्षक अनूप सिंह रावत महामंत्री महावीर जग्गी,और उपाध्यक्ष उर्मिला नेगी ने कहा विभागीय स्तर पर पदोन्नति हो एक क्रम से आगे बढ़े सीधी भर्ती को निरस्त करें सरकार अपने चहेतों को आगे करने के लिए इस प्रकार का निर्णय ले रही है। सरकार के इस निर्णय हम सब विरोध करते हैं। इस अवसर पर राजकीय शिक्षक संघ अध्यक्ष ब्रह्मानंद किमोठी, अनूप सिंह रावत, महावीर जग्गी, उर्मिला नेगी, जीतसिंह रावत, दिनेश चंद्र सती,बबीता भंडारी,विजय लक्ष्मी रावत, संदीप नेगी, भारती सिंह, मस्तान कोठियाल,देवेश्वरी गौड़ शांता भंडारी सहित तमाम शिक्षक मौजूद थे।