सोलह नव निर्वाचित प्रधान व उनके वार्ड सदस्यो को दिलाई गयी शपथ:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल
चमोली:
जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी में सोलह ग्राम प्रधानो व उनके वार्ड सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी।कोरम पूरा न होने पर विकास खण्ड के तहत 73ग्राम पंचायत मे से केवल तीन न्याय पंचायत पोख16ग्राम पचायतो के प्रधान एवं उनके वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई गयी।अभी 57 ग्राम पंचायतों का गठन होना बाकी ।
ग्राम पंचायतों के प्रधानो और उनके वार्ड सदस्यों को अधिकारियों द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई । ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह बिष्ट की मौजूदगी में किमोठा न्याय पंचायत, पोखरी न्याय पंचायत और थालाबैड न्याय पंचायत के तहत आने वाली ग्राम सभाओं के प्रधानो और उनके वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई गई । किमोठा न्याय पंचायत के तहत आने वाली केवल एक ग्राम सभा श्रीगढ की प्रधान कल्पना देवी और उनके वार्ड सदस्यों को सहायक विकास अधिकारी कृषि राजेश चमियाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई । जबकि पोखरी न्याय पंचायत की केवल एक ग्राम पंचायत तमुडी की प्रधान सुनीता देवी और उनके वार्ड सदस्यों को सहायक खण्ड विकास अधिकारी देवेन्द्र खण्डूरी ने शपथ दिलाई ,जबकि थालाबैड न्याय पंचायत की तीन ग्राम सभाओं सटियाना ग्राम पंचायत के प्रधान जय प्रकाश डिमरी और उनके वार्ड सदस्यों, पोगठा ग्राम पंचायत की प्रधान रेशमा देवी और उनके वार्ड सदस्यों और खन्नी ग्राम पंचायत की प्रधान लता देवी और उनके वार्ड सदस्यों को उधान निरीक्षक मनोज पुडीर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई ।
जबकि गिरसा नयाय पंचायत के तहत जिलासू मे आयोजित कार्यक्रम मे एडीओ समाज कल्याण देवेन्द्र सिंह पंवार ने सिवाई ,पनाई, काण्ड ई सैलडुगरा,झिलोटी,ऐरास,गिरसा और शरणा ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित प्रधानो और वार्ड सदस्यों को शपथ पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई ।जबकि बमोथ न्याय पंचायत मे वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक इंद्रजीत लाल टम्टा ने बमोथ,काडा,रानो और तोली ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों और वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई ।इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह विष्ट, सहायक खण्ड विकास अधिकारी देवेन्द्र खण्डूरी , ग्राम पंचायत मत्री देवेन्द्र बुटोला सहित तमाम विकास खण्ड कार्यालय के कर्मचारी मौजूद थे ।



