2022 से गल्ला विक्रेताओ ने भाड़ा न मिलने पर सामुहिक त्याग पत्र दिया है: पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली: जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी में खाद्य एवं रसद विभाग की घोर लापरवाही के कारण गल्ला डीलरो को समय से राशन ढुलान का भाढ़ा न मिलने, लाभांश, सहित उनकी समस्याओ का समय से समाधान न होने से क्षुब्ध गल्ला गोदाम पोखरी के 33 बिक्रेताओ ने सामुहिक रूप से जिलापूर्ति अधिकारी अंकित पाण्डेय को त्याग पत्र दिया है। शुक्रवार को गल्ला विक्रेता संगठन के अध्यक्ष रमेश सिंह पोखरी की अध्यक्षता में गल्ला विक्रेताओ की बैठक निर्णय हुई, बैठक में खाद्य एवं रसद विभाग की अनियमितताओ व गल्ला विक्रेताओ के उत्पीड़न किए जाने को लेकर गल्ला विक्रेताओ ने कहा कि उन्हे 2022 से अभी तक राशन ढोने का गाडियो का व खच्चरो का भाड़ा नही मिला है।इसी प्रकार लाभांश,एमडीएम,एवं अन्न पूरक का भाड़ा नही मिला है,तथा ई-पोस मशीन में विभिन्न समस्याएं होने पर कोई समाधान विभाग द्वारा न किए जाने से क्षुब्ध होकर सभी गल्ला विक्रेताओ ने सामुहिक रूप से जिलापूर्ति अधिकारी को त्याग पत्र प्रेषित किया गया है। ज्ञापन में गल्ला विक्रेता संगठन के अध्यक्ष रमेश सिंह, दर्शन सिंह नेगी,भक्त दर्शन सिंह बुटोला,द्वारारिका प्रसाद चमोला,रमेश सिंह राणा,देवेन्द्र भंडारी सहित तैतीस गल्ला विक्रेताओ के हस्ताक्षर है।