मुक्त विश्वविद्यालय का प्रचार अभियान, हर व्यक्ति तक पहुंचे उच्च शिक्षा: पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:

खबर शेयर करें:

मुक्त विश्वविद्यालय का प्रचार अभियान,हर व्यक्तितक पहुंचे
उच्च शिक्षा:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:







चमोली:
 मुक्त विश्वविद्यालय का प्रचार अभियान राज्य के प्रत्येक बंचित व्यक्ति तक उच्च शिक्षा पहुंचाने और मुक्त एवं दूरस्थ क्षेत्रो मे शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। जिसके लिए प्रचार सामाग्री कार्यक्रमो और विभिन्न चरणो में अभियान चलाया जा रहा है।
गुरुबार को जनपद  चमोली के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पोखरी, में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी के द्वारा प्रचार प्रसार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संचालित स्नातक , स्नातकोत्तर एवं सर्टिफिकेट कोर्स के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया, जिससे उपरोक्त प्रोग्राम में प्रवेश लेकर छात्र भविष्य में अपनी सफलता सुनिश्चित कर सकेंगे। और उच्च शिक्षा प्रचार प्रसार से राज्य के हर व्यक्ति तक उच्च शिक्षा को पहुंचाना कर जागरुकता,रोज़गार पर्क शिक्षा देना है।
कार्यक्रम में सुगम से दुर्गम तक उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के प्रयासों को रेखांकित किया गया।प्रचार प्रसार अभियान में जीजीआईसी पोखरी की प्रधानाचार्य विजय लक्ष्मी रावत, यू.ओ.यू. इतिहास  विभाग के विकास जोशी, यूओयू प्रशासन विभाग से सुश्री ऋतंबरा नैनवाल ,एवं रेखा पटवाल एवं गंभीर सिंह असवाल ,(वरिष्ठ शिक्षक) मौजूद रहे।

खबर शेयर करें: