भूधंसाव से काण्डा गांव के बडोना तोक में दो मकान जमींदोज व छ:मकान खतरे के

खबर शेयर करें:

भूधंसाव से काण्डा गांव के बडोना तोक में दो मकान जमींदोज व छ:मकान खतरे के मुआने पर है।

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:










चमोली:
जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी में  भारी बारिश व भूधंसाव के कारण  काण्डा गांव  के बोडना तोक  में दो मकाने जमीदोज हो गयी है, हालांकि कोई जन हानि नही हुई है। इन दो मकानो पर रह रहे परिवारो को सुरक्षित स्थानो पर सिफ्ट  किया गया है।और छ: मकाने खतरे के मुआने पर है।
काण्डा के नव निर्वाचित प्रधान कल्याण सिंह रावत ने कहा  कि लगातार हो रही बारिश से काण्डा गांव के  वार्ड न0 -06 बोडना तोक में भू धंसाव से दो मकाने क्षतिग्रस्त व छ: मकानों में  दरारे आने से खतरे के मुआने पर है। उन्होंने कहा कि आस-पास की जमीन में भू धंसाव हो रहा है। ग्रामीण में भू धंसाव बढ़ने से भय का माहौल बना हुआ। उन्होंने शासन प्रशासन से भू धंसाव से पीड़ित परिवारों को अन्य स्थानों पर व्यवस्था करने की मांग की है।


ग्रामीण बलवीरसिंह , गोपाल सिंह, बलवंत सिंह, रविन्द्र सिंह, दमयंती देवी, भारती देवी,रणबीर सिंह, नरेश लाल,नरेन्द्र सिंह, गिरीश लाल, राकेश लाल, साकंबरी देवी सहित 12  परिवारो की  आवासीय मकाने खतरे में आ गयी है  जिसमें दो मकाने जमीदोज हो गयी है। और अन्य मकाने सख्त खतरे में है। उन्होंने आपदा की सूचना राउनि बमोथ को दी। राजस्व उपनिरीक्षक पूजा देवी शाह  ने मंगलवार तत्काल मौके पर आकर  स्थिति का जायजा लिया और  प्रभावित परिवारो को ग्रामीणो की सहायता से सुरक्षित स्थानो पर सिफ्ट किया गया है, और अन्य परिवारो को भी सुरक्षित स्थानो पर चले जाने को कहा गया है।


बमोथ की राजस्व उपनिरीक्षक पूजा शाह से संपर्क करने पर बताया गया कि उन्होने  काण्डा के बडोना तोक का निरीक्षण किया है। घास व झाड़ियों के कारण धरातल पर सही जानकारी करने में समस्या आ रही है। उन्होने कहा कि भूधंसाव के कारण  बुडोना तोक के निवासी खतरे मे आ गये है। दो मकान क्षतिग्रस्त होने पर उस पर रहे परिवारों को काण्डा गांव में सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है। 

और अभी छ: आवासीय मकाने खतरे के मुआने पर है। उन्हे भी सुरक्षित स्थान स्कूलो आदि में जाने की सलाह दी गयी है। उन्होने कहा कि आपदा प्रभावितो  की रिपोर्ट बनाकर तहसील प्रशासन को भेज दी गयी है। और उनको टैंट तिरपाल आदि व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की गयी है। उन्होने कहा कि ग्रामीणो के अनुसार भू धंसाव लगातार जारी है। जिस वजह आवासीय मकानों व गौशालाओं में बड़ी -बड़ी दरारें आने से  दहशत में है।

खबर शेयर करें: