आफत की बारिश से एक मकान ढहा, बिजली का खंभा गिरा तथा सड़के जगह-जगह अवरुद्ध रही: पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली: जनपद चमोली के पोखरी क्षेत्र में लगातार हो रही आफत की बारिश से मकान टूटने,भूस्खलन से बिजली का खंभा गिरने से बिजली की लाइन जमीन पर आने और क्षेत्र की सड़को पर जगह-जगह मलवा व बोल्डर आने से सारा जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
शनिवार रात्रि को भारी बारिश के कारण बस स्टेशन के किनारे पर एक मकान/दुकान पूर्णरूप से क्षतिग्रस्त हो गयी है। मकान/दुकान के मालिक विष्णु प्रसाद पंत व महिधर पंत संयुक्त मकान है, और विष्णु पंत की सरकारी गल्ले व महिधर पंत की अपनी राशन आदि की दुकान है। उन्होने क्षतिग्रस्त मकान/दुकान की रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को देते हुए आर्थिक सहायता की मांग की।एसडीएम अबरार अहमद ने तत्काल तहसीलदार को मौके पर भेजकर क्षतिग्रस्त मकान का जायजा लेने के निर्देश दिए ।तहसीलदार किशोर रौतेला ने क्षतिग्रस्त मकान का जायजा लेकर दोनो दुकानो को खाली करने के निर्देश दिए । दोनो दुकानदारो ने दुकान खाली कर दी है।
ग्राम गनियाला में भूस्खलन से बिजली का खंभा गिरने से चालू विधुत लाइन जमीन पर गिर गयी थी। ग्रामीणों ने सतर्कता से आने-जाने वाले लोगो को रोका गया,और विभाग को सूचित कर लाइन कटवायी गयी। समस्त ग्रामवासी विभागीय कर्मचारियों का सहयोग कर खंभा दूसरी जगह पर गाकर लाइन जोड़ने में मदद कर रहे हे रात में आयी भारी बारिश के कारण पोखरी-रुद्रप्रयाग सड़क पर थली के पास मलवा व पत्थर आने से सड़क बंद हो गयी थी, जेसीबी द्वारा मलवा हटाने के बाद सुबह साढ़े पांच बजे यहां से हरिद्वार जाने वाली हिमगिरि बस सेवा ढाई घंटे लेट हुई। वही पोखरी-हरिशंकर मार्ग भी जगह-जगह पर मलवा आने से सड़क अवरुद्ध हो गयी, जेसीबी की मदद से दोपहर तक मार्ग खोल दिया गया है।