मौसम के मिजाज का आस्था पर असर:

खबर शेयर करें:

मौसम के मिजाज का आस्था पर असर:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:







चमोली:
जनपद चमोली के अंतर्गत नागनाथ-पोखरी में लगने वाला ऐतिहासिक जन्माष्टमी के मेले पर मौसम के मिजाज का आस्था पर असर देखने को मिला।
जन्माष्टमी के मेले के पर्व पर ,बारिश के चलते और सड़को की खस्ताहाल स्थिति को देखते हुए दूरदराज से आने वाले लोग मेले में नहीं पहुंच पाए। गत रात्रि  से शुरू हुई बारिश  लगातार शनिवार जन्माष्टमी के दिन दोपहर तक रही। वहीं सड़के भी जगह -जगह बदहाल स्थितियों में होने के वजह से दूर-दराज़ से आने वाले लोग कम ही संख्या में  मेले में पहुँच पाए। दो- पहर बाद मौसम में परिवर्तन आने के बाद ही  स्थानीय लोगो ने मेले में सिरकत की।
रिमझिम बारिश के बीच स्थानीय भक्तो ने नागनाथ मंदिर  पहुंच कर भगवान के दर्शन किए, और आशीर्वाद लेकर लौटे, नागनाथ मंदिर के प्रांगण में देवर गांव के लोगो ने हनुमान मूर्ति व शिव मंदिर के  प्रांगण में शनिदेव  की मूर्ति की स्थापना कर भंडारे का आयोजन किया। और  भक्तो को भंडारे का प्रसाद वितरण किया।

खबर शेयर करें: