79वाॅ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया:

खबर शेयर करें:

 79वाॅ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:





चमोली:

जनपद चमोली के तहसील व विकास खंड पोखरी में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थाओ ने प्रातकाल को हाथ में तिरंगा लेकर विभिन्न सड़को पर प्रभातफेरी की । और ध्वजा रोहण के बाद मिष्ठान विवरण किया। और अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।   इस राष्ट्रीय पर्व पर सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओ ने अपने-अपने संस्थानो में राष्ट्र ध्वज फहराकर मिष्ठान विवरण किया। तहसील में एसडीएम अबरार अहमद ने ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में कहा कि
 *आओ झुककर सलाम करे उन्हे , जिनकी जिंदगी में मुकाम आया है,
किस कदर खुश नसीब है वे लोग, जिनका लहू भारत देश के काम आया है*
एसडीएम अबरार अहमद ने कहा कि 1857 से 1947 तक स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी गयी,उसके बाद 15अगस्त 1947को हमारा देश ब्रिटिश शासन की गुलामी से मुक्त हुआ। और सभी भारतवासियों ने आजादी की सांस ली। उन्होने सभी  स्वतंत्रता-संग्राम सैलानियों के लिए एक शेर प्रस्तुत किया।
*फांसी चढ़ गये और सीने पर गोली खायी,हम उन शहीदो को प्रणाम करते है।जो मिट गये है देश के लिए, हम उन शहीद को प्रणाम करते है*
 एसडीएम ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबका कर्तव्य होना चाहिए कि हम एक अच्छे नागरिक बनकर देश की एकता,अखंडता,भाईचारे के साथ देश की प्रगति में योगदान दे।तथा भ्रष्टाचार, अशिक्षा  गरीबी और भेदभाव जैसी बुराइयों को मिलकर समाप्त करे।उन्होने इस अवसर पर समस्त तहसील वासियों  को स्वतंत्रता दिवस  की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इस पर्व पर तहसीलदार किशोर रौतेला, पेशकार प्रदीप पुजारी,राउनि नीरज स्वरूप,कानूनगो प्रदीप रावत, प्रशासनिक अधिकारी सुदामा लाल,सुबोध बर्त्वाल, सरोजनी असवाल, पैंतरा देवी सहित समस्त स्टाफ एव होमगार्ड उपस्थित थे।

खबर शेयर करें: