जिला पंचायत सीट कांग्रेस व भाजपा के लिए प्रतिष्ठा बनी है।

खबर शेयर करें:

 जिला पंचायत सीट  कांग्रेस व भाजपा के लिए प्रतिष्ठा बनी है।
निर्दलीय राष्ट्रीय पार्टियों पर हावी बने है।
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:




चमोली:

जनपद चमोली के पोखरी क्षेत्र  में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिला पंचायत  सीट  भाजपा व कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी हुई है। दोनो पार्टियो ने झोंकी अंतिम दो दिनो में प्रचार में  पूरी ताकत। हालांकि दोनो राष्ट्रीय पार्टियों के  कार्यकर्ताओ ने अपनी-अपनी पार्टी के उम्मीदवारो के प्रति ऐड़ी -चोटी का जोर लगा रखा है और गांव-गांव घर-घर जाकर वोट मांग रहे है। जहां त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पोखरी में जिला-पंचायत की तीन सीट रानौ, मसोली व थालाबैड सीट है। इसमें रानौ व थालाबैड अनारक्षित है तो सलना अनुसूचित जाति की महिला के लिएआरक्षित है। 






सलना सीट कांग्रेस व भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के प्रतिष्ठा का सवाल  खड़ा हो गया है, इसलिए दोनो पार्टी के कार्यकर्ता जोर-शोर से प्रचार में जुटे है। सलना में कांग्रेस की प्रत्यासी भाजपा प्रत्यासी से सीधा मुकाबला मानते है क्षेत्र के लोगनिर्दलीय के साथ त्रिकोणीय मुकाबला बता रहे है,।









थालाबैड सीट पर भाजपा व निर्दलियों के बीच  चतुर्थकोणीय रोचक मामला चल रहा है।जिसमें सभी प्रत्यासी अपनी-अपनी जीत का दावा ठोक रहे है। इन तीनो सीटो में से रानौ सीट  सबसे हाॅट सीट बनी हुई है। जहां उमीदवार रजनी भंडारी के बड़ते जनाधार को देखते हुए इसी सीट पर उमीदवार  भाजपा जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल उन पर सोशल मिडिया के माध्यम से कई आरोप लगा रहे है।





वहीं भाजपा के निर्दलीय उम्मीदवार लक्ष्मण  खत्री मतदाताओ के बीच पूरी ताकत से पैठ बनाने हुए है।राजनीतिक बिशलेषक रजनी भंडारी व लक्ष्मण खत्री के बीच टक्कर बता रहे है। कांग्रेस समर्थित बरुण रावत भी प्रचार में लगे  है। लेकिन मतदाताओ के लिए नया चेहरा है।

खबर शेयर करें: