पोखरी में चुनाव के लिए 78 पार्टियाँ बनायी गयी है। जिसमें 39पार्टियां कल-आज रवाना:

खबर शेयर करें:

 पोखरी में  चुनाव  के लिए 78 पार्टियाँ बनायी गयी है। जिसमें 39पार्टियां कल-आज रवाना:

चुनाव ड्यूटी पर आए लोगो को रहने के लिए होटल व लाॅजो के चक्कर काटने पड़े:

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:





चमोली:

जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर  द्वितीय चरण के मतदान 28जुलाई की व्यस्था बनायी गयी है। जिसमें 73 ग्राम पंचायतो के लिए 78 बूथ बनाये गये है।  इसका प्लान पहले ही बना दिया गया था।इन बूथो पर कितने मतदाता मत का प्रयोग करेगे, वोटर लिस्ट के अनुसार आरओ के पास कोई जानकारी नही है।  लोनिवि के अधिशासी अभियंता आरओ राजकुमार ने बताया कि दूर दराज क्षेत्रो के लिए  26जुलाई को 39पोलिंग पार्टियां रवाना हो जायेगी।

इनमें सबसे दूर पैदल पोलिंग सेरा-मालकोटी 04किमी0 व थालाबैड पोलिंग 03किमी0पैदल है।कहा कि 39पोलिंग पार्टियां 27जुलाई को रवाना की जायेगी।

पोलिंग ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारी पहुंचने लगे है। 78बूथो पर टोटल कितने मतदाता है, आरओ  ने जानकारी से अनभिज्ञता जताई कहा कि इस संबंध में लगे कर्मचारियों  से जानकारी चाही गयी लेकिन कोई स्पष्ट जानकारी नही मिली है।पोखरी में लाॅज व रैन बसेरा बुक हो गये है, कई कर्मचारी रात्रि विश्राम के लिए  जगह-जगह भटक रहे है। विकास खंड द्वारा कर्मचारियों के रहने के लिए  कोई व्यवस्था  नही है। कर्मचारी लाॅज होटलो के चक्कर काट रहे है।

हालांकि पोलिंग पार्टियों को सामान विवरण के लिए विकास खंड के कार्यालय प्रांगण में  टैंट की व्यवस्था की गयी है। चुनाव के संचालन में भारी कमी देखी जा रही है। प्रिंट मीडिया को चुनाव से संबंधित जानकारियां  समय से नही दी जाती  है। जानकारो ने बताया गया है कि इससे पहले भी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हुए है। पोलिंग पार्टियों के लिए स्कूल कालेज में  जहां पानी,बिजली व शौचालय की सुविधा हो वहां रात्रि विश्राम के लिए व्यवस्था होती थी। इसबार ऐसा कुछ  नही है, ड्यूटी पर आये कर्मचारी लाॅज होटल ढूंढने पर लगे देखे गये है। वही एसडीएम अबरार अहमद लाॅ एंड आर्डर देखने में लगे है। उन्होने कहा कि कही पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न करने में कोई  चूक न हो   नजर रखी गयी है।

खबर शेयर करें: