जिला-पंचायत सदस्य थालाबैड से रमेश नेगी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त:
सड़क व शिक्षा के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता रहेगी:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली:
जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी की जिला पंचायत सीट थालाबैड़ से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे रमेश नेगी ने कहा कि उनको किसी राजनीतिक पार्टी ने प्रत्याशी नही बनाया है और नहीं समर्थन है। उनको उनके गांव तथा थालाबैड वार्ड से मिले समर्थन से वे उम्मीदवार बने है।
यह जानकारी सिद्धी विनायक लाॅज में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। कहा कि वे अपनी जीत के प्रति आश्वस्त है। उम्मीदवार रमेश नेगी कहा कि पूरे थालाबैड क्षेत्र का भ्रमण कर लिया है, गांव-गांव घर-घर जाकर जन संपर्क कर लिया है। कहा कि थालाबैड वार्ड के अंदर पच्चीस गांवों में दस हजार वोटर है, और सत्ताईस मतदान केंद्र है। क्षेत्र में शिक्षा व यातायात के लिए सड़को की नितांत आवश्यकता है। जो कि उनकी प्राथमिकता में होगी।
कहा कि आज भी कई गांवो में पैदल रास्तो की दुर्दशा बनी है। गांव मुहल्लो में रास्तो पर लाइट की व्यवस्था नही है।सेरा-मालकोटी,बिरसण-सेरा,गढ़कोट,नालडूंगा ,भनवाडी,सड़क बनवाने की प्राथमिकता रहेगी,इसी प्रकार पोगठा,गोदीगिंवाला-देवीसैण मंदिर सड़क निर्माण करना है। कनकचौरी-मोहनखाल- चोपता-तुंगनाथ सड़क के लिए जनता को साथ लेकर संघर्ष किया जायेगा। प्रेसवार्ता में उनके साथ एडवोकेट प्यार सिंह, मनोज, कुंवर सिंह, सूरत सिंह, देवेन्द्र सिंह, बृजमोहन सिंह व गौरब सिंह मौजूद रहे।

.jpg)