क्षेत्र के विकास में करेगे काम,तथा जंगली जानवरो से दिलाएगे निजात: सूरज खत्री।

खबर शेयर करें:

क्षेत्र के विकास में करेगे काम,तथा जंगली जानवरो से दिलाएगे निजात: सूरज खत्री। 
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:




चमोली:

जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी में जिला-पंचायत सदस्य थालाबैड से निर्दलीय उम्मीदवार छात्र संघ राजनीति से निकल कर जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव मैदान मे उतरे सूरज खत्री ने प्रेसवार्ता में कहा कि वे थालाबैड क्षेत्र में विकास के अधूरे कार्य पूरा करगें। उन्होने कहा कि सड़क, बिजली,पानी,पैदल रास्तो की दुर्दशा ठीक करने की नितान्त जरूरत है। उन्होने कहा कि वे छात्र संघ से उभरे हुए नेता है सरकार उनकी बात नही मानेंगे तो  वे जनता को साथ लेकर आंदोलन करना भी जानते है। उन्होने कहा कि गांवो में रह रहे लोगो को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए योजनाएं तैयार की जायेगी।

सूरज खत्री ने कहा कि  पलायन रोकने के लिए सबसे पहले जंगली जानवरो से कृषि भूमि की सुरक्षा के प्रयास किए जायेगे। तथा रिवर्स पलायन  करने वाले लोगो को स्वरोजगार की पुख्ता व्यवस्था हेतु सरकार  से संपर्क किया जायेगा। तथा सरकार द्वारा लागू योजनाओ को धरातल पर उतारने का भरसक प्रयास होगा।

 निर्दलीय उम्मीदवार खत्री ने एक सवाल के जबाव में कहा  कि उनका नाम कांग्रेस पार्टी के पैनल मे गया था, कांग्रेस पार्टी ने उनको तवज्जो नही दिया तो वे निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे है। कहा कि अगर उन्हे जनता का भरपूर सहयोग मिला तो वे उनके  हित के लिए खरा उतरने का भरसक प्रयास करेगे। प्रेसवार्ता मे सूरज खत्री के साथ सूरज कोहली,भरत,अभिषेक विपुल खत्री मौजूद थे।

खबर शेयर करें: