लोक तंत्र के पर्व पर उत्साह विकलांग व बुजुर्ग मतदाताओ ने भी किया मतदान :

खबर शेयर करें:

लोक तं

त्र के पर्व पर उत्साह  विकलांग व बुजुर्ग मतदाताओ  ने भी किया मतदान :
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:




चमोली:

जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी  में लोक तंत्र के महापर्व पर मतदाताओ का उत्साह दिखा है, विकास खंड पोखरी के ग्राम पंचायत हरिशंकर के बूथ पर चार राजस्व ग्रामो के कुल मतदाता 455 से  271 मतदाताओ ने  मतदान  किया है। जो कि 60 प्रतिशत  है। इस बूथ पर विकलांग पुष्कर सिंहललिता देवी, व बुजुर्ग महिला 85वर्षीय सरादी देवी,98साल की बस्ती देवी,92साल की संग्राम देवी को आधा किमी0 घर से सड़क तक उसके बाद सड़क से  पोलिंग  बूथ तक चढ़ाई में पीठ पर लादकर कर ले गये। 






हरिशंकर पोलिंग बूथ आने-जाने का बीहड़ रास्ता है, वहां पर

 नावोड़ तोक मे रहने वाले एक दो परिवार छोड़कर करीबन बारह समृद्ध परिवारो ने  पलायन किया है। मकानो पर ताले ऑगन में घास जमी है, यहां पर आवादी न होने से पोलिंग बूथ पर आने-जाने के रास्ता झाड़ियों व कीचड़ से पटा हुआ है। पोलिंग पार्टी को तो  आने-जाने में परेशानी तो हुयी होगी , लेकिन विकलांग, बृद्ध व अस्वस्थ मतदादाओ को  बूथ तक  ले जाने में लोगो को भारी परेशानी उठानी पड़ी है। 

गांव के मतदाता पूर्व प्रधान नंदन सिंह राणा, सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य कुंवर सिंह चौधरी,विनोद सिंह, दीपक सिंह, बीर सिंह, निवर्तमान प्रधान देवेन्द्र,विक्रम सिंह  चौधरी सहित अन्य कई  लोगो ने कहा कि भविष्य में प्राथमिक विद्यालय हरिशंकर के बजाय  पंचायत घर हरिशंकर में पोलिंग बूथ बनाया जाय। क्योंकि पंचायत घर सड़क के नजदीक है, और जिसमे सभी प्रकार  के मतदाताओ को सुविधा मिलेगी।

खबर शेयर करें: