बारिश के कारण ब्राहमणथाला में आवासीय मकान टूटी, सामान बर्बाद:

खबर शेयर करें:

बारिश के कारण ब्राहमणथाला में आवासीय मकान टूटी, सामान बर्बाद:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:






चमोली:

जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी में लगातार हो रही बारिश के कारण ब्राहमण थाला में दो मंजिला आवासीय मकान पूर्णरूप से ध्वस्त हो गया है। जिसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी गयी है।

     ब्राहमणथाला के हर्षबल्लभ थपलियाल ने बताया कि  लगातार हो रही बारिश के कारण 28जुलाई रात्रि को बारिश के चलते उनका चार कमरो वाला दो मंजिला आवासीय मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। और मकान के अंदर रखी आवश्यक सामाग्री तथा खाद्य सामाग्री  सहित सारा समान नष्ट  हो गया है। 

उन्होने कहा कि वे फिलहाल कर्णप्रयाग में रहते है और पत्नी व बच्चो को वे दो सप्ताह पहले अपने साथ कर्णप्रयाग लाए  है। अन्यथा घर में रहते तो  बड़ी  अनहोनी हो जाती।  

हर्षबल्लभ थपलियाल ने  कहा कि दैवीय आपदा के तहत  क्षतिग्रस्त आवासीय मकान की सूचना एसडीएम पोखरी को दी गयी है। और क्षतिग्रस्त आवासीय मकान की जांच करवाकर क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है।

खबर शेयर करें: