वोटर लिस्ट में राजस्व ग्राम गनियाला गायब:वल्ली में एक परिवार के छ:मतदाता भी गायब:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली:
जनपद चमोली के विकास विकास खंड पोखरी के अंतर्गत वोटर लिस्ट में राजस्व ग्राम के वोटर को दूसरे गांव में सम्मलित किया गया है, हालांकि मतदाता मतदान तो कर सकेगें लेकिन बड़ा सवाल यह उठता है, उम्मीदवारो ने आवेदन पत्र प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व वार्ड सदस्य के पदो पर नामांकन तो कर लिया है। क्या ये आवेदनपत्र जांच में सही माने जाएंगे? मामला विकास खंड के ग्राम पंचायत हरिशंकर के अंतर्गत राजस्व ग्राम गनियाला का है। ग्राम गनियाला के सारे मतदादाओ को ग्राम राजस्व ग्राम किमखोली तथा इसी प्रकार राजस्व ग्राम कैलब के मतदाओ को भी किमखोली में सम्मलित किया गया है। अब यह सवाल उठना लाजमी है कि ग्राम गनियाला से प्रधान व क्षेत्र पंचायत व वार्ड सदस्यों ने नामांकन तो कर दिए है, और निर्वाचन कर्मचारियों ने भी गलती को छुपाते हुए आवेदन जमा कर लिए है। लेकिन जांच में क्या होगा, संकट की स्थिति बनी है। हरिशंकर के क्षेत्र पंचायत उम्मीदवार देवेन्द्र ने बताया कि वे राजस्व ग्राम कैलब के निवासी है, और उनका नाम वोटर लिस्ट में ग्राम किमखोली में दर्ज है। इतनी बड़ी गलती के लिए कौन जिम्मेदार है। ग्राम गनियाला के कुंवर सिंह चौधरी ने कहा कि अफसोस की बात है कि इससे पहले कभी भी इतनी बड़ी गलती नही हुई कि किसी राजस्व का नाम वोटर लिस्ट से हटा हो।
, और इस बार राजस्व गांव गनियाला का नाम वोटर लिस्ट से गायब है, इतनी बड़ी भूल ही नही बल्कि बहुत बड़ी गलती है। वहीं ग्राम वल्ली की रेखादेवी पत्नी रघुवीर लाल ने कहा कि उनकी ग्राम पंचायत वल्ली में प्रधान की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, वे अपनी पुत्र बधू को लेकर प्रधान उम्मीदवार के लिए नामांकन पत्र खरीद कर लाए और वोटर लिस्ट भी ली तो देखा कि उनके परिवार के छ: वोटरो का नाम ही लिस्ट से गायब है। जिससे उनकी पुत्र बधू प्रधान की उम्मीदवारी से बंचित रह गयी है।
राजेन्द्र सिंह बिष्ट नोडल अधिकारी (बीडीओ) ने बताया कि राजस्व ग्राम कैसे गायब हो गया है, उसकी पहले विधिवत जांच की जायेगी, उसके पश्चात संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। और राजस्व ग्राम गनियाला का नाम जोड़ने की कार्रवाई की जायेगी, लेकिन मतदाताओ का नाम गनियाला गांव के साथ इस बार नही जुड़ पायेगे।

