सिदेली में सामाजिक व धार्मिक आयोजनों में शराब पीने व पिलाने का किया विरोध:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली:
जनपद चमोली के विकास खंड पोखरी की सुदूरवर्ती ग्राम पंचायत गुड़म के ग्राम सिदेली में सोमवार को महिला मंगलदल अध्यक्ष आरती देवी और युवक मंगल दल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में ग्राम ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें गांव में सामाजिक, धार्मिक व त्रिस्तरीय चुनाव के दौरान शराब पीने व पिलाने तथा सप्लाई पूर्णरूप से प्रतिबंधित करने का सर्व सम्मत प्रस्ताव पारित किया गया है।
महिला मंगल दल अध्यक्ष आरती देवी ने कहा सभी गांव के युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं के सहयोग से शादी समारोह एवं धार्मिक कार्यों में शराब पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर ऐलान किया गया है। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया है कि जो भी व्यक्ति गांव में शराब के नशे में तथा शराब सप्लाई करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी जिसकी सारी जिम्मेदारी उसी की होगी।
वहीं सिदेली निवासी कुंवर सिंह ने कहा महिला मंगल युवक मंगल दल की जो यह पहल है वह सराहनीय है। शादी समारोह, धार्मिक कार्यों में शराब को प्रतिबंधित करना समाज के लिए एक संदेश है। तथा त्रिस्तरीय चुनाव के दौरान यदि ग्राम सभा का कोई व्यकि शराब की सप्लाई व नशे में पाया गया तो, उसका पुरजोर विरोध किया जायेगा।
बैठक में गजेन्द्र सिंह, चन्द्र सिंह, सतीश सिंह, सुभाष सिंह, बीरा देवी, मीना देवी, लक्ष्मी देवी, विमला देवी, तेजपाल सिंह, शशि देवी, किसन सिंह, देवेन्द्र सिंह, गीता देवी, सरबा देवी, दीपा देवी सहित तमाम महिलाएं एवं युवा मौजूद थे।

