भारी बारिश के कारण पोखरी में सात सड़के बंद, दो खोल दी ।
पुष्कर पर्वत न्यूज/ राजेन्द्रअसवाल:
चमोली,
जनपद चमोली के पोखरी क्षेत्र में लगातार रात दिन हो रही भारी बारिश के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पोखरी क्षेत्र की सभी सड़को पर मलवा आने से यातायात प्रभावित हो गया है। क्षेत्र की सात सड़के बंद हो गयी थी।
जिसमे से लोनिवि ने दो सडके यातायात के लिए खोल दी है। जिसमें से पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क पर मलवा आने से बिनगढ में बंद है। विशाल खाल-आली सड़क बंद, पोखरी-गोपेश्वर सड़क पर भुतेर-सेम में बंद हो गयी थी जिसे यातायात के लिए खोल दिया गया है, उडामांडा-रौता सड़क पर जगह-जगह मलवा आने से बंद है, पोखरी- सरणाचांई-त्रिसूला के बीच मलवा आने से सड़क अवरुद्ध थी जो खोल दी गयी है।
कनकचौरी-रौता सड़क बंद, पोखरी-हरिशंकर सड़क जगह-जगह मलवा आने से बंद क्षेत्र की अन्य संपर्क सड़को पर भी जगह-जगह मलवा व पत्थर आने से यातायात करने में वाहन चालक जान हथेली में रखकर कर रहे सफर करने को मजबूर है।
लोनिवि पोखरी के सहायक अभियंता मोहम्मद तस्दीक उद्दीन ने बताया कि भारी बारिश के कारण सड़को पर मलवा व पत्थर आने से सात सड़के बंद हो गयी थी, जिसमें दो सडके हापला-गोपेश्वर व पोखरी-सरणाचांई-त्रिसूला सड़क खोल दी गयी है। अन्य सड़को को भी खोलने का प्रयास जारी है।


