लोनिवि ने युद्ध स्तर पर काम कर,ढाई दिन में खोल दी पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क :

खबर शेयर करें:

लोनिवि ने युद्ध स्तर पर काम कर,ढाई दिन में  खोल दी  पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क :


पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:

चमोली:

ढाई दिन से बंद पड़ी  पोखरी-कर्णप्रयाग  सड़क  लोक निर्माण विभाग के अथक प्रयासो से खुल चुकी है और यातायात शुरू हो गया है। बताते चले कि पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क पर बिनगढ के पास  भारी बारिश के कारण   भूस्खलन से ब्रिस्टवाल टूट गयी थी,और यात्रियों को  पैदल या ट्रान्समेंट कर अपने-ऊपने गंतव्य तक यातायात करना पढ़ा । 

लोनिवि पोखरी की कड़ी मेहनत से ढाई दिन में 08मी0लंबी व 4 .30मी0 ऊंची ब्रिस्टवाल तैयार कर हल्के वाहनो के लिए रविवार 3.17 बजे दिन में सड़क खोलकर यातायात शुरू कर दिया है।बताते चले कि भारी बारिश के कारण 03 जुलाई  रात्रि को भूस्खलन के कारण पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क  पोखरी से आगे 08वें  किमी0 पर  बिनगढ में ब्रिस्टवाल  टूटने से पूरे ढाई दिन यातायात बंद रहा।

 ब्रिस्टवाल टूटने की सूचना मिलते  ही लोनिवि  पोखरी के कनिष्ठ अभियंता मोहित मिश्रा ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए ब्रिस्टवाल  लगाने का काम  युद्ध स्तर पर शुरू किया और लगातार काम करवाकर ढाई दिन में रविवार को दिन  के 3.17 बजे हल्के वाहन पास करवा दिए  है। 

कनिष्ठ अभियंता ने बताया  कि ब्रिस्टवाल ऐसी जगह पर टूटी कि जहां पर बेस बनाने में कड़ी मेहनत और समय लग गया। इस सड़क के अवरुद्ध होने से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन करने वालो को खासी परेशानी झेलनी पड़ी थी, अब उम्मीदवारो के नामांकन पत्रो की जांच  होने से पहले सड़क खोलकर  यातायात शुरू कर दिया है।

खबर शेयर करें: