नैल गांव में भालुओ ने उखाड़ी चार गोशालाओ की छत्त, ग्रामीण दहशत में:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
चमोली,
विकास खंड के सुदूरवर्ती गांव नैल(नौली) में गत रात्रि को भालुओ ने चार गोशालाओं की छत्त उखाड़ कर फेंक दी है। हालांकि किसी पशुओं को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। भालुओ के इस प्रकार के आतंक से न तो ग्रामीण सुरक्षित है और न ही मवेशी अब ग्रामीण भय और दहशत में जीने को मजबूर हैं, ग्रामीणों ने कहा कि उनका मुख्य व्यवसाय कृषि और पशुपालन है। इसमें जंगली जानवरो द्वारा भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
। ग्राम नैल के निवर्तमान प्रधान संजय रमोला ने बताया कि उनके गांव नैल में गत दिवस रात्रि को गांव के धर्म सिंह,ऊमाशंकर,भीमराव व कल्याण सिंह की गोशालाओ की छत्त पर लगी स्लेट उखाडकर फेंक दी है,शुक्र हुआ कि भालुओ सहित किसी अन्य जंगली जानवरो ने गोशालाओ में बंधी मवेशियों को नुकसान नही पहुंचाया है। ग्रामीणों की गोशालाओ को नुकसान के संबंध में अंदाजा लगाया जा रहा है, कि सुबह का समय रहा होगा लोगो की उठने की सुगबुगाहट से भालू भाग गये। होगे।
।
यह भी बताया जा रहा है कि गोशाला में मधुमक्खी पालन की पेटियां लगायी गयी है,मधुमक्खी खाने के चक्कर में भालू गोशालाओ को नुकसान पहुंचा रहे है, ऐसे में अन्य जंगली जानवर भी गोशाला मे बंधी मवेशियों को नुकसान पहुंचा सकते है। ग्रामीणों ने वन विभाग से भालु द्वारा क्षतिग्रस्त गोशालाओ की क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है। नागनाथ के वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी ने कहा कि गोशालाओ की क्षति का ऑकलन कर उचित कार्रवाई की जायेगी।

