मोहनखाल में चोरो ने छ: दुकानो के ताले तोड़कर नगदी व सामान पर हाथ साफ किया:

खबर शेयर करें:

मोहनखाल में चोरो ने छ: दुकानो के ताले तोड़कर नगदी व सामान पर हाथ साफ किया:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:



चमोली,

जनपद चमोली के थाना-पोखरी की चौकी मोहनखाल के अंतर्गत यहां बाजार में गत वुद्धबार रात्रि को अज्ञात चोरो ने छ:दुकानो के ताले तोड़कर  नगदी व समान पर हाथ साफ किया। चोरी की घटना की रिपोर्ट व्यापार मंडल मोहनखाल के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह बिष्ट ,वसुदेव नेगी, राजीव नेगी, दीपक थपलियाल, देवी थपलियाल, जयदीप बिष्ट, बलवीर सिंह  ने  थाना पोखरी में  दी है। 

 रिपोर्ट में कहा गया है कि गत रात्रि को मोहनखाल बाजार में दर्शनी देवी,दीपक थपलियाल, राजीव नेगी,बलवीर सिंह, जयदीप बिष्ट  व बंटी पाल की दुकानो के अज्ञात चोरो ने सट्टर के ताले तोड़कर नगदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया। जिस पर  कार्यवाही की मांग  की है, चोरी की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनोज सिरोला मौके पर गये और दुकानो का निरीक्षण किया। 


साथ ही उन्होने व्यापारियों को रात्रि में पुलिस की गश्त बढाने तथा चौकी में लगे सीसीटीबी  कैमरो को बाजार में भी लगाने  की व्यवस्था  करने का आश्वासन दिया है, वहीं व्यापार मंडल के अध्यक्ष धर्मेन्द्र बिष्ट,  ने व्यापारियो से भी अपनी-अपनी दुकानो में सीसीटीवी कैमरे लगाने व अपनी दुकानो की सुरक्षा व्यवस्था के लिए  रात्रि में दुकानो के बाहर लाइट लगाने को कहा है । 


वहीं व्यापारियों  ने खेद व्यक्त करते हुए  कहा कि मोहनखाल में पुलिस चौकी है, और सौ मीटर  के ऐरिये में दुकाने है। पुलिस बेखबर सोती रही, चोर अपना काम करते रहे। उन्होने मोहनखाल चौकी में  लापरवाह तैनात पुलिस कर्मियों के  बदलने  की भी  मांग की है।

खबर शेयर करें: